कोषालय ने बिल ऑनलाइन जमा कराने को कहा

कोविड-19 के चलते प्रदेशव्यापी लॉक डाउन के परिप्रेक्ष्य में अत्यावश्यक बिलों के निस्तांरण करने के लिए कोषालय 26,30 और 31 मार्च को  खुला रहेगा
 | 
हार्ड कॉपी देने की जरूरत नहीं
 

उदयपुर, 24 मार्च 2020। कोविड-19 के चलते प्रदेशव्यापी लॉक डाउन के परिप्रेक्ष्य में अत्यावश्यक बिलों के निस्तांरण करने के लिए कोषालय 26,30 और 31 मार्च को  खुला रहेगा, इस दौरान बिलों को ऑनलाईन जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कोषाधिकारी संदीप चारण ने बताया कि किसी भी कार्मिक को बिल की अद्यतन स्थिति जानने के लिये कोषालय आने की आवश्यकता नहीं है। आहरण वितरण अधिकारी सिस्टम के माध्यम से बिलों की स्थिति जान सकते है। केवल आवश्यक सेवाओं के लिए नए बिल प्राप्त कर निस्तारित किये  जाएँगे ।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में बिल की हार्ड कॉपी कोषालय मे जमा करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेजरी में नए बिल लेने के लिए दो विकल्पों के साथ ऑनलाइन माध्यम से ही बिल जमा  कराया जा सकेगा।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ डिजीटल हस्ताक्षरित बिल के माध्यम से अथवा डीडीओ, पीडी खाताधारकों, खण्ड अधिकारियों के हस्ताक्षर किए बिलों की सॉफ्ट कॉपी (सहायक दस्तावेजों के साथ)  अधिकृत लॉगिन के माध्यम से भेजी जा सकती है। जिन कार्यालयों को खोलने की अनुमति सरकार द्वारा लॉकडाउन में नहीं है, उनके द्वारा बिल प्रस्तुत करने पर जिला कलेक्टर  के ध्यान मे लाया जावेगा ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News