मार्बल ग्रेनाइट स्लैब पर GST कम न होने से निराशा

व्यापारियों की मांग-मार्बल स्लैब पर 5% GST हो

 | 

उदयपुर 5 सितंबर 2025। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई GST काउन्सिल की बैठक में मार्बल एवं ग्रनाईट पर GST दर कम नहीं होने से व्यापारियों में निराशा है।

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि देश में GST लगने के पश्चात् पिछले काफी वर्षाे से भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब पर GST दर कम करवाने हेतु उदयपुर मार्बल एसोसिएशन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा था। वर्तमान में भारतीय मार्बल उद्योग की हालत बहुत खराब हैं क्योकि उपभोक्ता पर 18% GST से अत्यधिक कर भार पड़ रहा हैं। एसोसिएशन ने वित्तमंत्री एवं प्रधानमंत्री से प्रत्यक्ष मिलकर एवं पत्राचार द्वारा भी कई बार निवेदन किया था एवं हम निरंतर उनके संपर्क में थे।

गंगावत ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा की थी की सरकार दीपावली से पूर्व GST दरों पर विचार कर सभी व्यपारियो को लाभ दिया जायेगा तथा वॉकल फॉर लॉकल एवं Make in India को बढ़ावा देने हेतु प्रयास किया जायेगा। इससे हमें पूर्ण आशा थी की भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब पर GST दर 5% की जाएगी और मार्बल उद्योग पुनः जीवित होगा।

कल GST काउंसिल की 56 वीं बैठक आयोजित की गई थी जिसमे GST दरों पर पुनर्विचार किया गया था परन्तु भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब पर GST दर में कुछ भी परिवर्तन नहीं किया गया। सरकार ने मार्बल ब्लॉक पर 12% से 5% GST किया हैं जिसका एण्ड कन्ज्यूमर (अंतिम उपभोक्ता) को कोई लाभ नहीं मिलेगा । इसका मार्बल उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय मार्बल उद्योग को इससे कुछ भी फायदा नहीं हुआ।

यह भी बताया कि सरकार इम्पोर्टेड मटेरियल पर चाहे जो GST लगाये, परन्तु वॉकल फॉर लॉकल एवं स्थानीय उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इस पर GST कम करने का पुनःविचार किया जाए। एसोसिएशन पूर्व में भी कई बार आग्रह कर चुका हैं की भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब्स को एक ही कमोडिटी में कोटा स्टोन एवं सैंड स्टोन की तरह 5%  GST दर में लिया जाए, परन्तु सरकार द्वारा छोटे व्यापारियों एवं अंतिम उपभोक्ता का ध्यान नहीं रखा जिससे व्यापारियों में आक्रोश हैं और वे सभी असंतुष्ट हैं।

एसोसिएशन ने पुनः वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं  GST काउंसिल सदस्य सम्राट चौधरी, सुरेश कुमार खन्ना, गजेन्द्र खीवसर, श्रीमती चंद्रिमा भट्टाचार्य, के. बी. गोवडा तथा के. एन. बालागोपाल से पत्र लिखकर निवेदन किया हैं कि 22 सितम्बर से पूर्व इस पर पुनः विचार कर भारतीय मार्बल एंड ग्रेनाइट स्लैब्स पर 5%  GST किया जाए।

#UdaipurNews #MarbleIndustry #GSTCouncil #GraniteSlab #VocalForLocal #MakeInIndia #MarbleGST #RajasthanBusiness #UdaipurTimes