सरकार ने कम नहीं की रॉयल्टी दर, मार्बल व्यापारी भ्रम में

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि नोटिफिकेशन जल्द जारी नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू होगा।
 | 
GST effect | Marble businessmen on indefinite strike

उदयपुर 2 सितंबर 2025। राज्य सरकार द्वारा अब तक रॉयल्टी की दर कम नहीं किये जाने से मार्बल व्यापारी भ्रम की स्थिति में है। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने बताया कि जबकि राज्य सरकार ने कूछ दिनों पूर्व ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में रॉयल्टी दर कम करने की बात कहीं थी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा रॉयल्टी की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई थी जिसके स्वरुप सभी मार्बल व्यापारियों में आक्रोश था। काफी व्यापारिक संगठन सडकों पर उतर गए थे, विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। राजस्थान के सभी मार्बल व्यापारियों के संघठनो के साथ एक संयुक्त बैठक मुख्यमंत्री एवं प्रमुख खान सचिव टी. रविकांत व विधायक की उपस्थिति में की गई थी।

अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हमारा निवेदन स्वीकार करते हुए 90 रुपये बढाई गई रॉयल्टी में से 45 रुपये कम करने का आश्वासन दिया था। उसी समय सभी व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन से हड़ताल ख़त्म करने की घोषणा कर दी एवं सभी पुनः काम पर लौट गए। परन्तु आज 11 दिन होने के बाद भी रॉयल्टी कम करने का गजट नोटिफिकेशन नहीं निकलने के कारण सभी व्यापारी भ्रम में हैं।

मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज पुनः मुख्यमंत्री एवं प्रमुख खान सचिव  टी. रविकांत को पत्र लिखकर निवेदन किया हैं की जल्दी ही उनकी सुनवाई नहीं की जाती हैं तो उन्हें पुनः विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

#UdaipurNews #MarbleIndustry #RajasthanNews #MarbleTrade #BusinessNews #UdaipurMarble #RoyaltyRates #RajasthanUpdates #UdaipurTimes #UdaipurMarbleAssociation