Udaipur Times, Dhanteras: उदयपुर मे धनतेरस के मौके पर शहर के बाजार आज गुलजार रहे। दिन भर बाजार मे ग्राहकों की चहल पहल रही ।
शहर के मुख्य बाजार धानमंडी, हाथीपोल, दिल्ली गेट, बापू बाजार, घंटाघर, सुरजपोल मे ज्वेलरी, बर्तन, मनिहारी, इलेक्ट्रिक सामानों से लेकर फल, मेवे और मिठाइयों की दुकान पर उदयपुर निवासियों ने जमकर खरीदारी की।
बाजार मे ग्रहकों की भीड़ के चलते बाजारों मे कई जगह ट्राफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।