उदयपुर वुमन चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री की ओर से 100 आदिवासी जरुरतमंद परिवारो को खाद्य सामग्री वितरित

 | 

महावीर जयंती के शुभ अवसर पर दिनांक 6/04/2020 को गांव डांगियो की हुऩ्दर (कविता) में उदयपुर वुमन चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री की ओर से 100 आदिवासी जरुरतमंद परिवारो को खाद्य सामग्री वितरित की गई, चेम्बर की अध्यक्ष  रीटा महाजन ने बताया कि यह कार्य सचिव  डॉ नीता मेहता के सानिध्य में किया गया।

इस मौके पर हेमेंद्र मेहता , राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगियो की हुऩ्दर के प्रधान अध्यापक दिलीप सिंह मेहता एवं स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ। उदयपुर वुमन चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री आगे भी इस तरह की विषम परिस्थितियों में सेवा कार्य करने के लिए तैयार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News