दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक का कर पूर्व लाभ 11.17 करोड़ रुपये

बैंक की 50 वीं वार्षिक आम सभा सम्पन्न

 | 
UUCB

उदयपुर 27 मई 2023। दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. उदयपुर की 50 वीं वार्षिक आम सभा दिनांक 26 मई 2023 की शाम 7.00 बजे फील्ड क्लब, फतहपुरा, उदयपुर में आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं बडी संख्या में बैंक के सदस्यों ने भाग लिया।

वार्षिक आमसभा में बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुतबुद्दीन शेख ने गत आम सभा दिनांक 27 मई 2022 की कार्यवाही रिपोर्ट पेश की जिसे आम सभा ने अनुमोदित किया।

बैंक के अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि वर्ष 2022-23 में बैंक की जमाएं 781.65 करोड रुपये तथा अग्रिम 303.07 करोड रुपये हो गये है। बैंक का पूंजी पर्याप्ता अनुपात 26.56 प्रतिशत रहा है जो कि बैंक की अच्छी वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।उन्होने बताया की बैंक का कर पूर्व लाभ 11.17 करोड़ रुपये हुआ हैै। बैेंक का सुरक्षित कोष 117.43 करोड हो गया है। 

उन्होंने बताया कि हमारा बैंक अपने ग्राहकों को मौजुदा डिजिटल सुविधाओं जैसे NEFT/ RTGS/ IMPS, ATM, Debit Card, PMSBYJ, UPI, BBPS  और नेट बैंकिंग व्यू सुविधा, POS Machine, QR कोड सुविधा, ATM कार्ड धारको को स्वतंत्र कार्ड सेफ एप्लीकेशन, एटीएम निकासी और ई कॉमर्स लेनदेन पर वित्तीय सीमा को संशोधित करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।

बैंक ने बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए बोहरावाडी, अरवाना मॅाल, खारोल कॉलोनी, मुख्य कार्यालय परिसर और हिरण मगरी शाखा परिसर में उन्नत व नई तकनीक वाले एटीएम लगाये है।

उन्होंने बताया कि हमारा बैंक IMPS, UPI, चेक बुक (सेविंग बैंक अकाउंट), SMS जैसी सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है। बैंक अब नेट बैंकिंग शुरू करने का हकदार हैं और संबंधित प्राधिकरण से नेट बैंकिंग के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News