उदयपुर में 6 सितंबर को होगा Vedanta Zinc City Half Marathon, 1 जून से रजिस्ट्रेशन शुरू
Udaipur Times, Vedanta Zinc City Half Marathon 2026: 28 मई 2026। विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ज़िंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण की घोषणा की। यह मैराथन 6 सितंबर 2026 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी। हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड द्वारा एनी बॉडी कैन रन के सहयोग से आयोजित यह दौड अपने दूसरे संस्करण की शानदार सफलता के बाद, यह मैराथन पूरे भारत के प्रतिभागियों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों के बीच एक अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।
इस दौड की विशेषता यह है कि फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच होगी जो कि प्रतिभागियों के लिए सुप्रससिद्ध फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के मार्ग का यादगार अनुभव होगा। उल्लेखनीय है कि दूसरे संस्करण में वैश्विक और 27 राज्यों के भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।
Vedanta Zinc City Half Marathon 2026 में दौड़ने वालों के लिए हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किमी, ड्रीम रन 5 किमी और रेस विद चैंपियंस शामिल होगी, जिसमें विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे। वेदांता ज़िंक सिटी हाफ मैराथन को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है, जिससे इसे एक लिस्टेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में वैश्विक पहचान मिली है। यह मैराथन सभी के लिए है और उदयपुर को दुनिया के रनिंग मैप पर एक उभरते हुए शहर के रूप में स्थापित करती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी 1 जून से पंजीकरण कर सकते है।
भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन के रूप में, यह मार्ग धावकों को उदयपुर के लुभावने परिदृश्य से होकर फतेह सागर झील के शांत विस्तार से लेकर अरावली पर्वतमाला के सुरम्य दृश्यों तक ले जाएगा, प्रतिभागी हर कदम पर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करेंगे, जिससे यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ से कहीं बढ़कर भारत की विश्व प्रसिद्ध स्थानों में से एक की यात्रा बनेगी। प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, एनीबडी कैन रन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। पूरे मार्ग पर रणनीतिक रूप से हाइड्रेशन स्टेशन होंगे, जो आवश्यक जलपान प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा स्टेशन और आराम करने के स्थान भी उपलब्ध होंगे।
पिछले दो वर्षों में Vedanta Zinc City Half Marathon केवल एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर, समुदाय.आधारित फिटनेस, नागरिक गौरव और उद्देश्य.पूर्ण भागीदारी के उत्सव के रूप में विकसित हुई है। मैराथन ने उदयपुर की पहचान को रनिंग वेलनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म के एक डेस्टिनेशन के तौर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नागरिकों और आने वाले लोगों को शहर के अनोखे कल्चर, प्रकृति और विरासत के मेल का अनुभव करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।
Vedanta Zinc City Half Marathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक तौर पर 1 जून 2026 से उदयपुर मैराथन और हिंदुस्तान ज़िंक के सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट के जरिए शुरू होंगे और तब तक खुले रहेंगे जब तक सभी स्लॉट भर नहीं जाते। एक वर्चुअल रन का विकल्प भी होगा जिससे प्रतिभागी दुनिया में कहीं से भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए, प्रतिभागियों को हिंदुस्तान ज़िंक की खदानों से प्रेरित एक खास ज़िंक फिनिशर मेडल दिया जाएगा, जो ज़िंक सिटी की भावना का प्रतीक होगा। पूरे भारत और विदेशों से धावकों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। जो अब देश के सबसे अधिक इंतजार किए जाने वाले कम्युनिटी स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक बन गया है।
Vedanta Zinc City Half Marathon जैसी पहलों के जरिए हिंदुस्तान ज़िंक कम्युनिटी के विकास बुनियादी स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन और सक्रिय जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी ने लगातार खेल इकोसिस्टम बनाने में निवेश किया है। इसके लिए उसने ज़िंक फुटबॉल एकेडमी जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास कार्यक्रम और समुदाय आधारित खेल मंचों जैसी पहलें शुरू की हैं जो युवाओं के विकास, समावेश और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देती हैं।
