चिकित्सा शिक्षा सेवाओं के लिए डॉ. बम्ब मास्टर अवार्ड से सम्मानित

चिकित्सा शिक्षा सेवाओं के लिए डॉ. बम्ब मास्टर अवार्ड से सम्मानित

मेडिसिन के मास्टर रहे हैं डॉ. बंब

 
dr bumb

उदयपुर। इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन के तत्वावधान में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के 78वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उदयपुर के ख्यातनाम चिकित्सक डॉ.बी.एस.बम्ब को मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुधीर भण्डारी, एपीआई अध्यक्ष डॉ. गिरीश माथुर व आईसीपी अध्यक्ष डॉ. ज्योतिर्मय ने डॉ. बम्ब द्वारा चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए यह अवार्ड प्रदान किया।

मेडिसिन के मास्टर रहे हैं डॉ. बंब:

डॉ. बम्ब आरएनटी में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष रह चुके है। उन्होंने एमबीबीएस में स्वर्ण पदक के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे एमबी मेडिसिन में भी स्वर्ण पदक प्राप्त है। उनकेे शोध पत्रों को देश-विदेश में सराहना मिली है और चिकित्सा शास्त्र की पुस्तकों में भी उनके शोध ग्रंथ विद्यार्थियों को प्रेरित करते है। डॉ.बी.एस.बम्ब ने प्रारंभिक शिक्षा गुरूगोविंद सिंह स्कूल से प्राप्त की। प्रथम वर्ष जीव विज्ञान महाराणा भूपाल कॉलेज उदयपुर से की।

डॉक्टर्स के मास्टर है डॉ. बंब:

एक माध्यम वर्गीय परिवार से मेधावी छात्र के रूप में अध्ययन कर डॉक्टर बने डॉ. बंब डॉक्टर्स के मास्टर रहे है। बतौर चिकित्सा विज्ञान के शिक्षक डॉ. बंब मेडिसिन व चिकित्सा जगत की नवीनतम विधाओं की जानकारी नित्य रोगी परिजन, विद्यार्थियों, साथी अध्यापक व चिकित्सकों को उपलब्ध कराते रहे हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal