जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से सम्पन्न

जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से सम्पन्न

बीती रात को जहाँ मुस्लिम मोहल्लो को दुल्हन की तरह सजाया गया और जमकर जश्न मनाया गया वही आज रविवार को दिन विशाल जुलुस निकाला गया। 

 
Eid Miladunnabi Udaipur

उदयपुर 9 अक्टूबर 2022 । इस्लामी कैलेंडर के रबी उल अव्वल माह की 12 तारीख को इस्लाम के पैगंबर हज़रत मोहम्मद (स. अ.) की यौमे पैदाइश पर शहर में ईद ए मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। बीती रात को जहाँ मुस्लिम मोहल्लो को दुल्हन की तरह सजाया गया और जमकर जश्न मनाया गया वही आज रविवार को दिन विशाल जुलुस निकाला गया। 

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi udaipur

कोरोना के 2 साल बाद आज हर साल की तरह निकलने वाला जुलुस ए मुहम्मदी में मुस्लिम समुदाय का जनसैलाब देखा गया। दोपहर ज़ोहर की नमाज़ के बाद जुलूस ए मुहम्मदी की शुरूआत अंजुमन चौक से हुई। जहां से विभिन्न मौहल्लों से अकीदतमंदो ने जुलूस में शिरकत की। 

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi Udaipur

आयड, सुंदरवास, पहाडा, गांधीनगर, गरीब नवाज कॉलोनी, धोलीबावडी आदि क्षेत्रों से आया जुलूस हाथीपोल में मुख्य जुलुस से शामिल हुआ। हाथीपोल में जुलूसे मुहम्मदी ने विशाल रूप ले लिया। जुलूस का एक छोर हाथीपोल था तो दूसरा छोर नई पुलिया पर था।  

eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi Udaipur

जुलूस मल्लातलाई रजा कॉलोनी से होते हुआ ब्रह्मपोल स्थित मौलाना जहीरूल हसन की आस्ताने पर पहुंचा जहां रात 8 बजे मजार पर चादर चढाने के साथ जुलूसे मुहम्मदी सम्पन्न हुआ। 

Eid Miladunnabi

Eid Miladunnabi Udaipur

जुलूसे मुहम्मदी में शामिल लोग सफ़ेद और हरे लिबास पहने शांति और सौहार्द्र का पैगाम देते हुए चल रहे थे। वहीं हाथों में ईद-ए-मिलाद के जश्न के झंडों के साथ-साथ कई नौजवान ने तिरंगा भी हाथों मेें थामा था।  

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi in udaipur

जगह-जगह पानी व कई तरह की स्टॉल पर बच्चों व बडों के लिए तबर्रूक बांटे जा रहे थे।

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Miladunnabi

अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुजीब सिद्दीकी ने जुलुस में सहयोग पर पुलिस प्रशासन का आभार जताया। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal