माता के भजनों पर डांडियों के साथ झूमी महिलायें

मानसी ने नवरात्रा प्रारंभ पर मां की भक्ति

 | 
dandiya raas

उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन में 9 दिवसीय नवरात्रि महामहोत्सव गरबा-2022 के दूसरे दिन आज महिलाओं ने नीली रंग की साड़ियंा व बेस पहन जब पाण्डाल में उतरी तो माता के भजनों पर वे झूम उठी। आज के मुख्य अतिथि सीए गौरव देवपुरा व प्रमोद छापरवाल थे।

garba

संगठन के मीडिया सचिव मनोज चेचानी व प्रतीक देवपुरा ने बताया कि आज का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माता की श्रृंगारित प्रतिमा के समक्ष की गई आरती के साथ हुआ। पाण्डाल में माता के भजनों पर महिलाओं व बच्चों के हाथ डांडियों के साथ बरबस ही उठ गये। कोषाध्यक्ष शिवम मूंदड़ा ने बताया कि ने बताया कि पाण्डाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।    

मानसी ने नवरात्रा प्रारंभ पर मां की भक्ति

मानसी भक्ति मंडल के तत्वाधान में मां दुर्गा की भक्ति कर डांडिया रास खेला। मानसी भक्ति मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पगारिया ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन ही  मां की भक्ति गीत गरबा तथा डांडिया रास के साथ की गई तथा सभी मांओं का स्वागत किया गया। मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती लता कर्णावट ने बताया कि सभी मेंबर ने वातावरण को भक्ति से ओतप्रोत कर दिया तथा सभी विजेताओं को पारितोषिक वितरण किए गए। 

कार्यक्रम का आभार श्रीमती मोनिका कोठारी ने दिया तथा संचालन अनीता बाबेल ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका अनिता कचछारा तथा रीना कोठारी कविता सुराना थी पुरस्कार वितरण इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रश्मि पगारिया, कोषाध्यक्ष बेला जैन, चंद्रकला कोठारी, मंजू भाणावत ने किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News