E-Public Library में बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया

पुस्तकालय समिति अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला बोल्या ने माता सरस्वती की विशाल तस्वीर पर माल्यार्पण किया 

 | 
basant panchmi

उदयपुर 14 फरवरी 2024। ई पब्लिक लाइब्रेरी नगर निगम अशोक नगर में बुधवार को बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोउल्लास से मनाया गया। पुस्तकालय समिति अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला बोल्या ने माता सरस्वती की विशाल तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर माता रानी को आभूषण धारण करवाए | 

बोल्या ने इस अवसर पर कहा कि पुस्तकालय के प्रथम तल पर दीवार से सटा कर 46 रेक्स ग्रेनाइट शेल्फ युक्त बना दी गई है। अब 100 पाठको के लिये आधुनिक सुविधा युक्त कंप्यूटर, टेबल कुर्सियां शीघ्र ही क्रय करने की कार्यवाही जारी है। मार्च माह में 6 AC लगा दी जायेगी, AC लगाने से पूर्व फाइबर सीलिंग का कार्य करवाया जायेगा।  

इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष राव भगवत सिंह ने कहा कि करीब 300 सदस्य बन चुके है। 8 कंप्यूटर में 6-7 करोड़ ई बुक्स है, वही 300 एमबीपीएस इंटरनेट की लाइन डलवा रखी है जिसका लाभ सदस्य ले सकते है। पेय जल के लिए नया वाटर कुलर ,प्यूरीफायर लगाया गया है।  

इस अवसर पर करण मल जारोली, अरविंद जारोली, निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी, नगर निगम के प्रभारी प्रेम सिंह शक्तावत, भरत जोशी, मुकेश शर्मा, संतोष मेनारिया, आरती वसीटा, वरिष्ठ सहायक निरज कुमार शर्मा मौजूद थे। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News