गुरू अरजन साहिब जी का शहीदी पर्व सादगी के साथ मनाया

कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बड़ी शालीनता एवं सादगी से मनाया

 | 
shabad keertan on shahidi diwas

गुरूद्वारे के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया

उदयपुर। सिक्खों के पांचवे गुरु अरजन साहिब जी के का शहीदी पर्व कल 14 जून को सिक्ख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सच खंड दरबार में शालीनता एवं सादगी के साथ मनाया गया।   

गुरुद्वारा सच खण्ड दरबार के प्रवक्ता रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया की सिक्ख समाज के पाँचवें-गुरू गुरु अरजन साहिब जी का शहीदी पर्व 14-6-2021 को गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार, सिक्ख काॅलोनी में कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बड़ी शालीनता एवं सादगी से मनाया। सुखमनी सभा की तरफ से रखे गये सहज पाठ की समाप्ति सुबह के दीवान में हुई। 

सुबह 7-30 बजे से 9-15 तक रागी महेंद्र सिंह जी के  रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया, जिसका यंग सिक्ख सेवा दल ने ऑनलाईन सीधा प्रसारण किया।

इस अवसर पर पढ़े गए शबद 
• जपेओ जिन अरजन देव गुरु
फिर संकट जोन गरभ न आयो।
• जीवत जीवत जीवत रहो राम रसाएण नित उठ पियो।
• सूरज किरण मिले जल का जल हुआ राम।

 वहीं संगत ने घर बैठ कर शबद कीर्तन का आनंद लिया। गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा ने बताया की गुरूद्वारे के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को ठंडा शरबत पिलाया गया।

सारी संगत ने अपने अपने घरों में बैठ कर सुखमनी साहिब जी का पाठ किया तथा अरदास करके दुआ मांगी की इस कोरोना महामारी से निजात मिले व सारी संगत गुरूद्वारा में पहुंच कर खुले दर्शन कर सके।

गुरु अरजन साहिब जी को कई प्रकार की यातनाएँ दी गईं | उनको जून की तपती गर्मी में गर्म तवे पर बैठाया गया | गर्म रेत उनके शरीर पर डाल कर उनको शहीद कर दिया गया | लेकिन उन्होंने अपना संकल्प नहीं छोड़ा | उन्होंने इसे गुरू का भाणा मान कर स्वीकार किया |

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News