शक्तिनगर मे घरो में मनाया गया चेटीचण्ड उत्सव

लॉक डाउन चलते सिंधी समाज ने घरो में ही रहकर मनाया चेटीचंड
 | 
सिंधी समाज के घरों में भगवान झूलेलाल साईं का की विधिवत पूजा कर परिवार के साथ आरती की गई उसके बाद घरों के बालकनी में पांच मिनट आकर घंटी ,थाली  आदि बजाकर वरुण देवता भगवान झुलेलाल कि जय झुलेलाल कि उदघोषणा कर जन्मोत्सव मनाया गया

उदयपुर 25 मार्च 2020 । जैसा कि हमारे देश में है देशहित के लिए अभी लॉक डाउन चल रहा है उसको मद्देनज़र रखते हुए सिंधी समाज ने 25 मार्च बुधवार को चेट्रीचण्ड उत्सव घरो पर ही मनाने का समाज ने निर्णय किया।

समाज के जितेंद्र कालरा ने बताया कि सिन्धी समाज ने देश के हित के लिए प्रभु झूलेलाल भगवान से प्रार्थना की  केरोना वायरस का प्रकोप पूरे विश्व से समाप्त हो और सब जगह सुख शांति बनी रहे। 

साथ ही सभी सिन्धी समाज के घरों मे  प्रातः 11.30 बजे  सिंधी समाज के घरों में भगवान झूलेलाल साईं का की विधिवत पूजा कर परिवार के साथ आरती की गई उसके बाद घरों के बालकनी में पांच मिनट आकर घंटी ,थाली  आदि बजाकर वरुण देवता भगवान झुलेलाल कि जय झुलेलाल कि उदघोषणा कर जन्मोत्सव मनाया गया एव शाम को घरों मे व बाहर दीपक जलाकर रोशनी कि गयी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News