हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस
उदयपुर 25 दिसंबर 2019। शहर के विभिन्न चर्च में क्रिसमस से पूर्व मध्यरात्रि में ईसाई समुदाय ने अपने ईसा मसीह के जन्म दिन की खुशियाँ मनाई। इस उपलक्ष में बड़ी संख्या में समाज के लोग शहर की विभिन्न चर्च में एकत्र हुए और एक दूसरे को बधाइयाँ देकर केक खिलाई।

इस अवसर पर चर्च में लोगो ने 'मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा ....' जैसे गीत गाकर मिडनाइट प्रार्थना भी की। वहीँ सभी लोगो ने एक दुसरे को 'मेरी क्रिसमस' कहकर बधाइयाँ दी। वहीँ सभी चर्चो में सामूहिक कैरोल भी गाया गया।

शहर के चेतक सर्किल स्थित शेफर्ड मेमोरियल चर्च, रानी रोड स्थित राजस्थान पेंटिकोस्टल चर्च, सेंट पॉल स्थित आवर लेडी ऑफ़ फातिमा चर्च, अपोस्टोलिक क्रिश्चियन असेम्ब्ली चर्च, सीएफआई चर्च, कलवरी क्विनेंट चर्च, डिवाइन चर्च, चर्च ऑफ़ गॉड में विशेष आयोजन हुए।
इस अवसर पर सभी चर्च में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। वहीँ आज सुबह सभी चर्चो में क्रिसमस की मुख्य प्रार्थना हुई। प्रार्थना के बाद दिन भर समाज के सभी लोगो में एक दुसरे को बधाइयाँ देने, उपहार देने और मिठाइयां बांटने का दौर चलेगा।

