दीपोत्सव के स्वागत में सजी झीलों की नगरी


दीपोत्सव के स्वागत में सजी झीलों की नगरी

पहली बार सजा पूरा शहर, दुगुना हुआ त्यौहार का उत्साह

 
diwali udaipur

उदयपुर 13 नवंबर 2023। सुख समृद्धि और रोशनी के प्रतीक दीपावली पर्व को लेकर झीलों की नगरी उदयपुर पहली बार पूरी तरह रोशनी में नहाई हुई सी प्रतीत हो रही है। अमूमन दीपावली पर कुछ चुन्निदा स्थलों को छोड़ कर ज्यादातर स्थलों पर अंधेरा पसरा रहता था, लेकिन इस बार जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल रंग लाई। उदयपुर में पर्यटन एवं व्यापारिक गतिविधियों को नए आयाम देने की मंशा से पहली बार पूरी लेकसिटी को रोशनी से जगमग किया गया है।

Diwali 2023

विशेष सजावट और आकर्षण को देखते हुए पूरे शहर में उत्सव का माहौल है और शहर त्यौहार के दिनों में आने वाले विभिन्न देशी-विदेशी पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, झील व घाटों को लाइटिंग के साथ-साथ रंगबिरंगी फर्रियों से की गई आकर्षक सजावट से झीलों की नगरी दुल्हन सी सजी हुई लग रही है।

Diwali 2023 udaipur

शहर के प्रमुख बाज़ारो बापू बाजार, सूरजपोल, बड़ा बाजार, नगर निगम परिसर समेत पूरा शहर रौशनी में नहाया हुआ था। लोगो ने अपने अपने घरो में मिटटी के दिए प्रज्वलित किये। वहीँ दुकानों और प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा भी की। 

Diwali udaipur 2023

लोगो को हुजूम बापू बाजार सूरजपोल में उमड़ पड़ा जहाँ एक मेला सा लगा हुआ था।  लोगो ने इस दौरान चाट पकौड़ी का भी खूब आनंद लिया वहीँ शहर में रात भर आतिशबाज़ी और पटाखों से पूरा आसमान रंगीन हो गया। 

Diwali

जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने सौहार्द और रोशनी का प्रतीक इस पर्व पर समस्त उदयपुर वासियों को  शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उल्लास और आनंद के साथ उत्साह मनाने व भाईचारें का संदेश देने का आह्वान किया है। इस बार दीपावली पर 9 नवम्बर से 15 नवम्बर तक (एक सप्ताह) पूरा शहर जगमग रहेगा। पूरे शहर में एक जैसी थीम पर सजावट की गई है।

diwali 2023 udaipur

यूडीए व नगर निगम ने सजाया शहर

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार यूडीए व नगर निगम की ओर से संबंधित क्षेत्र के प्रमुख मार्ग, चौराहों एवं स्थलों पर विशेष आकर्षक सजावट की गई है। फतहसागर की पाल व फतहपुरा चौराहा पर शहरवासियों और पर्यटकों की खासी भीड़ के मद्देनजर यूडीए की ओर से फतहसागर की पाल पर दोनों साइड पेड़ पर हाईलाइटर लाइटस् झालर एवं पांचों छतरियों पर एलईडी रोप लाइट से रोशनी के साथ पूरे रिंग रोड़ को कवर करते हुए आकर्षक सजावट की गई है तथा विभिन्न पर्यटकों के आगमन स्थल फतहपुरा चौराहा को भी बेहतर ढंग से सजाया गया है। 

Diwali 2023 Udaipur

यूडीए की ओर से की गई सजावट वाले स्थलों में सेवाश्रम ब्रीज, प्रतापनगर ब्रीज, कुम्हारों का भट्टा ब्रीज, चांदपोल फुट ब्रीज, यूडीए ब्रीज, देहली गेट चौराहा, रामपुरा चौराहा, मल्लातलाई चौराहा, देवाली चौराहा, आरके सर्कल, भुवाणा चौराहा, शोभागपुरा चौराहा, गणगौर घाट, सर्किट हाउस, कलक्ट्रेट, जिला जज निवास, कलक्टर निवास, संभागीय आयुक्त कार्यालय व निवास, नेहरू गार्डन, संजय गार्डन, सुखाड़िया सर्कल, राजीव गांधी पार्क, मीरा पार्क, डी-पार्क शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य मार्गों में देहली गेट से कोर्ट चौराहा, कलक्टर निवास से बंशीपान, नीलकण्ठ महादेव से काला किवाड़, सज्जनगढ़ मैन रोड़ गेट, सुखाड़िया सर्कल से फतहपुरा, सहेलियों की बाड़ी रोड़, यूडीए कार्यालय से नीलकण्ठ महादेव तक आकर्षक सजावट व रोशनी की गई है।

Diwali 2023

वहीं नगर निगम की ओर से शहर के सभी हेरिटेज दरवाजों उदियापोल, सूरजपोल, किशनपोल, देहली गेट, हाथीपोल, सत्तापोल, चांदपोल, अंबा पोल व ब्रह्मपोल, ब्रह्मपोल पुलिया, अंबापोल पुलिया, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, लाल घाट, नाव घाट, अमराई घाट, सुखाड़िया सर्कल की अंदरूनी सजावट, अशोक नगर मुख्य मार्ग, देहली गेट से सिटी स्टेशन रोड़, शास्त्री सर्कल, दूध तलाई, शोभागपुरा 100 फीट रोड़ आदि स्थलों पर विशेष व आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।

Diwali 2023

गौरतलब है कि प्रति वर्ष जहां दीपावली सजावट एवं सौंदर्यीकरण पर 15 से 20 लाख रूपए खर्च होते थे, वहीं इस बार तकरीबन 2 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। प्रमुख चौराहों पर की जाने वाली जगमगाहट के अलावा अनुमानित रूप से पूरे शहर में करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबाई में दिवाली लाइटिंग की गई है।

diwali 2023 udaipur

जिला प्रशासन की ओर से शहर भर में की गई आकर्षक सजावट के दौरान विभिन्न स्वागत द्वार, प्रतिष्ठानों एवं जगह-जगह पर मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया गया है। जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) के निर्देशन में जारी स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए यह प्रयास किया गया है। इन मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत ‘‘ईवीएम से देंगे वोट कहते है डंके की चोट, आओ मिलकर अलख जगाएं, शत-प्रतिशत मतदान कराएं, 25 नवंबर 2023 को मतदान अवश्य करें आदि स्लोगन एवं नारों के माध्यम में हर मतदाता को लोकतंत्र के प्रति अपना दायित्व अवश्य निभाने के लिए प्रेरित किया।

Diwali 2023 udaipur

Diwali in udaipur 2023

Diwali 2023

Diwali 2023 udaipur

diwali 2023

 

udaipur diwali 2023

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal