फतहसागर पर ड्रोन शो देखने उमड़ा शहर


फतहसागर पर ड्रोन शो देखने उमड़ा शहर 

सहेलियों की बाड़ी में एट होम कार्यक्रम 

 
drone show at fatehsagar

उदयपुर 25 जनवरी 2025 । राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी में फतहसागर पर ड्रोन शो आयोजित किया गया जहाँ आमजन उमड़ पड़े। 

fatahsagar

ड्रोन शो के पूर्व जहाँ विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भव्य सांस्कृतिक कर्यक्रम प्रस्तुत किये उसके बाद आकाश में भव्य ड्रोन शो प्रदर्शित किया गया।  इसके बाद नेहरू गार्डन से आतिशबाज़ी भी की गई। फतहसागर की पाल पर इस अवसर फ्लावर शो को भी आमजन ने निहारा। 

republic day

सैन्य प्रदर्शनी ने जगाया जोश

fatesagar

फतहसागर की पाल पर भारतीय सेना की ओर से लगाई गई सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी ने आमजन में देशभक्ति और जोश का संचार किया। सेना की ओर से प्रदर्शनी में भीष्म टैंक, 130 एमएम आर्टिलरी गन, एके 47 सहित कई हथियार प्रदर्शित किए। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

फ्लॉवर शो का शुभारंभ

flower show

फतहसागर की पाल पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 25 से 31 जनवरी तक फूलों की प्रदर्शनी (फ्लावर शो) भी लगाई गई है।  राज्यपाल बागड़े एवं मुख्यमंत्री शर्मा ने फ्लावर शो का शुभारंभ किया। इसके तहत प्रकृति की ओर से प्रदत्त दर्जनों प्रजाति के पुष्पों को खुबसूरत आकृतियों में प्रदर्शित किया गया है। उदयपुर की फतेहसागर झील पर आयोजित फ्लावर शो में हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा प्रमुख परियोजना सखी के तहत महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया।

flower show

सहेलियों की बाड़ी में एट होम कार्यक्रम 

इससे पूर्व राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उदयपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर सहेलियों की बाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शनिवार को एट होम कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कला, साहित्य और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया।

republic day

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार अपराह्न बाद सहेलियो की बाड़ी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय धून के साथ हुआ। इसके पश्चात माननीय राज्यपाल ने 15 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक प्रदान किए। वहीं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए 6 लोगों को प्रशस्ति पत्र से नवाजा। स्वाल्पाहार के पश्चात राष्ट्रीय धून के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

cm and governor

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा अन्य आमंत्रित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सपना शाह एवं चंद्रशेखर पारीक ने किया।

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal