दाऊदी बोहरा समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ईद उल फ़ित्र

एक दूसरे से गले मिल कर बधाइयां दी और सेवइयों से मुंह मीठा करवाया 
 | 
Eid Ul Fitr By bohra Community

उदयपुर 30 मार्च 2025 । रविवार को दाऊदी बोहरा समुदाय ने ईद उल फितर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। ईद के अवसर पर शहर के बोहरा बाहुल्य इलाको बोहरवाड़ी, खारोल कॉलोनी, फतहपुरा, नीमच खेड़ा, चमनपुरा, खांजीपीर में ईद की चहल पहल रही, इस अवसर पर समाज की मस्जिदों में ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज भी अदा की गई।

eid ul fitr by bohra community

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की आज सुबह 7 बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, पुला और खानपुरा में ईद उल फितर की नमाज के बाद अपने मुल्क की अमन चैन और शांति की दुआ की गई।

eid ul fitr by bohra community

ईद उल फितर की नमाज वजीहपुरा  में मुल्ला हाजी पीर अली, रसूलपुरा में जनाब आकिब अली, खारोल कॉलोनी में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन, चमनपुरा मे हाजी जाकिर हुसैन हबीब, खानपुरा में जनाब मुदस्सर जरी वाला, पुला में जनाब अली असगर खिलौना वाला ने अदा करवाई।

eid ul fitr   by bohra community

वहीं ईद की नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिल कर बधाइयां दी और सेवइयों से मुंह मीठा करवा कर ईद की बधाइयां दी। समुदाय में ईद को लेकर विशेष उत्साह पाया गया ।

Eid Ul fitr by Bohra Community

eid ul fitr by bohra community in udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News