दाऊदी बोहरा समुदाय ने ईद मनाई

मस्जिदों में ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज़ अदा हुई 

 | 
eid ul fitr udaipur

उदयपुर 9 अप्रैल 2024 । आज मंगलवार को दाऊदी बोहरा समुदाय ने ईद उल फितर हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई। ईद के अवसर पर बोहरा बाहुल्य इलाको बोहरवाड़ी, खारोल कॉलोनी, फतहपुरा, नीमच खेड़ा, चमनपुरा, खांजीपीर में ईद की चहल पहल रही, इस अवसर पर ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज भी अदा की गई।

eid ul fitr udaipur

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की आज सुबह रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, पुला,खानपुरा और खांजीपीर में ईद उल फितर की नमाज के बाद अपने मुल्क की अमन चैन और शांति की दुआ की गई।

eid ul fitr udaipur

इस अवसर पर सभी मस्जिदों को रंग बिरंगी रौशनी से सजाया गया। 

eid ul fitr udaipur

वहीं ईद की नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे से गले मिल कर बधाइयां दी और सेवइयों से मुंह मीठा करवा कर ईद की बधाइयां दी। समुदाय में ईद को लेकर विशेष उत्साह पाया गया ।

eid ul fitr udaipur

eid ul fitr udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News