जगमगाती साइकिल्स से दिपावली राइड कर बिखेरी रोशनी

उदयपुर साइकिलिंग क्लब के राइडर्स का अनूठी राइड

 | 
udaipur cycling club

उदयपुर 30 अक्टूबर 2024। उदयपुर साइकिलिंग क्लब ने शहर में दीपावली को नए सिरे से मनाने की शुरुआत की। 20 साइकिलिस्टों ने अपनी साइकिल के पहियों, फ्रेम, हेलमेट पे लाइट की लड़ियां लगा राइड की। 

सुबह 4.30 बजे अंधेरे में शुरू हुई राइड राजीव गांधी पार्क से शुरू हो कर चेतक सर्कल, रानी रोड, फतेहपुरा पर सम्पन्न हुई। राइड में बच्चे भी शामिल हुए और सभी ने दिवाली के पर्व को धूमधाम से मनाया और प्यार का संदेश दिया।

जो भी पहली बार रोशनी से भरी साइकिल्स को देखता रुक कर कैमरे में कैद करना चाहता और साथ में सेल्फी लेता, उदयपुर साइकिलिंग क्लब ने कुछ इस  तरह नए तरीके से दिवाली के इस त्यौहार को उदयपुर में अविस्मरणीय बनाया और अगली बार सबसे इस मुहिम का हिस्सा बनने के अपील की और सब को शुभ दिपावली की शुभकामनाएं दीl

इस मौके पर क्लब के नितेश टांक, मुकेश शर्मा, जयंत नानावटी ,छगन माली, गौरव वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, शान्तनु साहू, हरीश भाटिया, शरद आचार्य, गौरव राज गुर्जर, शरद जैन, भूपेश श्रीमाली, सहिष्णु, हृदय नानावटी, कविश माली, विजेंद्र सिंह, अभिषेक पाटीदार, शूरवीर सिंह शामिल हुए l

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News