ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी

[Photos] जश्न ए ईद मिलादुन्नबी

 | 
Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

उदयपुर 5 सितंबर 2025 । पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जश्ने ईद मीलादुन्नबी मनाया गया। जिसके चलते रात्रि जागरण, जुलूसे मोहम्मदी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। घरों में फातिहा-ख्वानी की गई, एक-दूसरों के घरों पर तबर्रुक भेज कर व गले मिलकर मुबारकबादियां दी गई।

Eid Miladunnabi Udaipur

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

जुलूसे मोहम्मदी 5 सितम्बर बरोज़ जुम्मा को नमाज़-ए-जुम्आ के बाद दोपहर  अंजुमन चौक से रवाना हुआ,साविना और खांजीपीर का जुलूस ने अंजुमन पहुँचकर ऐतिहासिक आगाज़ किया।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

नारे, सलाम और "मरहबा" की सदाओं के बीच हजारों अकीदतमंदों का सैलाब शहर की गलियों से गुज़रा। यह जुलूस सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हरवेन्जी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावटवाड़ी, बिच्छुघाटी, जाटवाड़ी, नई पुलिया, अंबावगढ़ कच्ची बस्ती, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा होते हुए चरक छात्रावास मार्ग से गुज़रकर रज़ा कॉलोनी बड़ी मस्जिद पहुँचा।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

हाथीपोल में आयड़, धौली बावड़ी, पहाड़ा, आलू फैक्ट्री और दीगर मोहल्लों के जुलूस भी मुख्य जुलूस में शामिल होकर एकजुट हुए, जिससे जुलूस का नज़ारा और भी शानदार बन गया।

Eid Miladunnabi Udaipur

इस बार अंजुमन की तरफ से सफेद ड्रेस कोड रखा गया था, जिसे अकीदतमंदों ने ख़ास तौर पर अपनाया और सराहा।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

जुलूस में जश्न के झण्डे के साथ तिरंगे झण्डे भी गाड़ियों पर देखने को मिले। डीजे पर नातिया कलाम पढे गए, हर मुल्क में लगने वाला नारा है यहीं, नबियों के सरदार आक़ा आए है, नारा-ए तकबीरो-रिसालत, सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा, मक्की की आमद मरहबा, मदनी की आमद मरहबा के नारों से शहर के गली मोहल्ले गूंज उठे। जुलूस में शहर की सभी मोहल्ला कमेटियां, दरगाह कमेटियां, सामाजिक-धार्मिक संगठन, मदरसे व स्कूलों के बच्चे तिलावत, नात और सलाम पेश करते रहे।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

मौके पर मौलाना जुलकरनैन, मुफ्ती अहमद हुसैन, मौलाना आस मोहम्मद सहित शहरभर के मुकामी आलिमे-दीन मौजूद रहे। अंजुमन कमेटी से सदर मुख्तार अहमद कुरैशी,सैकेट्री मुस्तफा शेख, नायब सदर फारूख कुरैशी, जॉइंट सेक्रेट्री इजहार हुसैन, कैबिनेट मेम्बर अनीस रज़ा (जुलूस कोऑर्डिनेटर), फखरुद्दीन शेख, तौकीर मोहम्मद, तनवीर चिश्ती, फिरोज बशीर, सिराज मोहम्मद, आदिल शेख, इरशाद खान, मोहम्मद, इरशाद खान शहज़ाद सहित शहर के अनेक मौतबिरान और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Eid Miladunnabi Udaipur 2025

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

जुलूस सिंधी बाज़ार, बड़ा बाज़ार, घन्टाघर, मोती चोहट्टा, हरवेन्जी का खुर्रा, हाथीपोल, सिलावटवाड़ी, जाटवाड़ी, नई पुलिया, कच्ची बस्ती अम्बावगढ़, आयुर्वेदिक कोलेज चोराहा होता हुआ चरक छात्रावास के कोने से रज़ा कोलोनी की मस्जिद से मुल्लातलाई चोराहा होते हुए ब्रह्मपोल स्थित हज़रत इमरत रसूल शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह रहा, जहाँ बड़े मौलाना साहब मुफ्ती जहीरूल हसन रहमतुल्लाह अलैह की मजार शरीफ़ पर उर्स के मौके पर चादर शरीफ़ पेश की गई।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

जुलूस खत्म होने के बाद लेकसिटी ट्रेवल्स, मुख्तयार, मुज़फ्फर हुसैन और अब्दुल फरीद खान की तरफ से निःशुल्क बस सेवा दी गई, जिससे अकीदतमंदों को बड़ी राहत मिली।

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

प्रवक्ता राशिद खान ने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का यह जुलूस अकीदतमंदों का सैलाब लेकर निकला और रात 10 बजे समापन हुआ

 

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

Eid Milad Un Nabi procession in Udaipur

 

#EidMiladUnNabi #EidMilad2025 #UdaipurNews #JuloosEMohammadi #IslamicFestival #PeaceAndBrotherhood #UdaipurCelebrations #RajasthanNews #ईदमीलादुन्नबी #उदयपुर #UdaipurTimes