उदयपुर में 17-18 को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

परचम कुशाई के साथ इमरत रसूल बाबा के 132वें उर्स का आगाज

 | 
imrat rasul baba

उदयपुर 8 अक्टूबर 2021। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक 7 अक्टूबर से रबी-उल-अव्वल का महीना शुरु हो चुका है। इस्लामी महीने की 12 तारीख को पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। कैलेंडर के हिसाब से इस महीने की 17 अक्टूबर को बोहरा समुदाय और 18 तारीख को मुस्लिम समुदाय ईद मिलादुन्नबी मनाएंगे। 

मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन जुलूस निकालते हैं। अंजुमन तालीमूल इस्लाम के सेक्रेट्री आबिद खान पठान ने हिलाल कमेटी के हवाले से बताया कि चांद के दीदार के साथ ही अंजुमन बिल्डिंग पर झंडे की रस्म अदा की। वहीं सभी ने अमनो-अमान की दुआ मांगी। अंजुमन सदर मुजीब सिद्दिकी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए 17 व 18 अक्टूबर को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा।

परचम कुशाई के साथ इमरत रसूल बाबा के 132वें उर्स का आगाज

शहर के ब्रह्मपोल बाहर स्थित दरगाह हजरत इमरत रसूल शाह बाबा के 132वें तीन दिवसीय उर्स का आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ शुक्रवार को दरगाह परिसर में बाद नमाज असर सायं 5 बजे हुआ।

मीडिया प्रभारी मोहसिन हैदर ने बताया कि उर्स का आगाज सदर सरवर खान व पूर्व सदर मुहम्मद यूसुफ ने परचम कुशाई की रस्म अदा के साथ किया। परचम कुशाई के बाद मुबारिक हुसैन, शादाब ख़ान, एडवोकेट तनवीर इक़बाल, अब्दुल हमीद, शब्बीर हुसैन, इमरान खान, मुबीन खान, तौकीर खान, अमजद खान, फ़िरोज़ अहमद, अब्दुल रशीद, यूनुस खान सहित अन्य अकीदतमंदों ने चादर पेश की। फातिहा ख्वानी व सलातो सलाम पढा गया। मुल्क में अमन-चेन व मुल्क में भाईचारे की दुआएं की गई। वही रात्रि महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर इक़बाल हुसैन, पांडुवाड़ी मस्जिद सदर सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। उर्स के चलते दूसरे दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे से महफिले मिलाद का आयोजन किया जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News