तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज

पिछोला झील किनारे इस महोत्सव में शामिल होने आए विदेशी सैलानी भी इस पल को अपने कैमरों में कैद करते हुए नजर आए

 | 
Gangaur

उदयपुर 25 मार्च 2023 । झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार से तीन दिवसीय गणगौर महोत्सव का आगाज हुआ इस दौरान उदयपुर के ऐतिहासिक गणगौर घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं सज धज कर ईश्वर और गणगौर को लेकर पहुंची। गुरुवार शाम से ही विभिन्न समाजों की गणगौर संग महिलाएं पूजा करने जब गणगौर घाट पहुंची तो मेले जैसा माहौल नजर आया। 

Gangaur

इस दौरान महिलाओं ने पूरे भक्ति भाव से ईश्वर और गणगौर की पूजा अर्चना की, वहीँ इस दौरान बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भी गणगौर महोत्सव पर्व को देखने के लिए गणगौर घाट पहुंचे थे। पिछोला झील किनारे इस महोत्सव में शामिल होने आए विदेशी सैलानी भी इस पल को अपने कैमरों में कैद करते हुए नजर आए। 

आपको बता दे कि मेवाड़ महोत्सव के दौरान 3 दिन तक मेवाड़ की संस्कृति की झलक गणगौर में देखी जाती है। 3 दिन तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में पहले दिन विभिन्न समाजों की गणगोरे और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज धज कर प्रसिद्ध गणगौर घाट पर पहुंचती है। 

gNagur

इसके बाद अगले 2 दिन भी विभिन्न कार्यक्रम पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए जाते हैं। इस कलरफुल फेस्टिवल का गवाह बनने के लिए देशी और विदेशी सैलानियों का जमावड़ा भी लेक सिटी में लग रहा है। वही उदयपुर के पर्यटन विभाग द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News