उदयपुर 5 सितंबर 2025। भादवे के महिने में मेवाड़ अंचल में लोक नृत्य गवरी का भारी जुनून है। यह जुनून देखने मिला शुक्रवार को कृषि मंडी परिसर में, जहां भारी बरसात के बीच लोग छाते और तरपाल ओढ़कर गवरी का आनंद लेते और गवरी कलाकार मंचन करते दिखे।

इस दृश्य को कैद किया उदयपुर के बडगांव निवासी गवरी प्रेमी सुनील व्यास ने। व्यास ने बताया कि उदयपुर के कृषि मंडी परिसर में नारायणपूरा गांव की गवरी का मंचन हुआ, इस गवरी की लोकप्रियता के चलते भारी हुजूम देखा गया।
#Gavari #MewarCulture #UdaipurEvents #RajasthanFolk #LokNritya #GavariFestival #UdaipurTimes