महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा

श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव
 | 
mahaveer jayanti

उदयपुर में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज महावीर जयंती पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।  

mahaveer jayanti

शोभायात्रा सुबह 8:30 बजे नगर निगम प्रांगण टाउन हाल से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, भूपालवाड़ी, बड़ा बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार से दिल्ली गेट होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंची। 

mahaveer jayanti

शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, स्कूलों बच्चो की बैंड, रथ और झांकिया शामिल रही।  वहीँ शोभायात्रा में विभिन्न समाज, संगठनों एवं स्कूलों की पर्यावरण, स्वच्छ भारत अभियान, भगवान् महावीर के सिद्धांत, देशभक्ति, जल संरक्षण, सेवा एवं परोपकार इत्यादि संबंधित झांकियां शामिल रही।   

mahaveer jayanti

शोभायात्रा में शामिल पुरुषो और महिलाओ ने श्वेत वस्त्र धारण कर महावीर स्वामी की जय जयकार और जैन धर्म की जय जयकार के नारे लगाए। वहीँ शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाये गए। 

mahaveer jayanti

mahaveer jayanti

mahaveer jayanti

mahaveer jayanti