geetanjali-udaipurtimes

हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जन सैलाब

लोग बड़ी संख्या में मेले में उपस्थित रहे

 | 

उदयपुर 24 जुलाई 2025। विश्व प्रसिद्ध जिलों की नगरी उदयपुर में सहेलियों की बाड़ी व फतहसागर झील किनारे हरियाली अमावस्या का 2 दिवसीय मेला गुरुवार से शुरू हुआ।

hariyali amavas mela

मेला स्थल सहेलियों की बाड़ी उद्यान एवं फतहसागर झील पर शहरवासी एवं आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मेले में उपस्थित रहे। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुरुवार को मेले के पहले दिन महिलाओं एवं पुरुषों का प्रवेश रहा वही शुक्रवार को मेले में केवल महिलाओं का प्रवेश रहेगा।

hariyali Amavas mela

मेला देखने आए मेलार्थियों ने मेले में चकरी, डोलर एवं झूला झूलने का आनंद लिया। फतह सागर पाल पर मेलार्थियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र, लोक कला मंडल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कठपुतली, राजस्थानी गीत, कालबेलिया डांस आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस ने अपने बैंड के माध्यम से मनमोहक धुन बजाकर सभी का मनोरंजन किया।

hariyali amavas mela

हरियाली अमावस्या पर्व पर आयोजित मेले के दूसरे दिन केवल महिलाओं के लिए मेला आयोजित किया जाएगा जिसमे पुरुषों का प्रवेश पूर्णतः निषेध रहेगा। सहेलियों की बाड़ी मार्ग पर महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही पहली बार लहरिया प्रतियोगिता में निगम की महिला कर्मचारी एवं सफाई कमचारियों के साथ शहर की कोई भी महिला जो निगम की बनाई टीम द्वारा चयनित की जाएगी वह भाग ले सकेंगी। आयुक्त खन्ना के अनुसार प्रतियोगिता शुक्रवार को शाम 4 बजे आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में सभी महिलाओं को विशेष रुप से रंग बिरंगे लहरिया पहनकर भाग लेना होगा।

ahriyali amavas mela

नगर निगम द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या मेले में शहर वासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष भी रंग-बिरंगे परिधान पहनकर पहुंचे जहां पर उन्होंने पुपाड़ी बजाकर मनोरंजन किया। महिलाओं ने अपने मोबाइल में सेल्फी लेकर, फोटो खींचकर इस मेले की याददाश्त को हमेशा के लिए संजो कर रखा। मेले में गांवों से आए मेलार्थियों ने गरमा गरम पकौड़ी, पानी बताशे,आलू की टिकिया,एवं आइसक्रीम आदि का लुत्फ़ लिया

hariyali amavas mela

45 गुम हुए बच्चो को फिर मिलवाया परिजनों से

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता के साथ साथ होमगार्ड जवानों का भी विशेष तौर पर सहयोग लिया गया। मेले में सादी वर्दी में भी जवानों को तैनात किया गया। मेले में परिजनों से बिछड़े 45 बच्चो को फिर से अपने परिजनों से मिलवाया गया, इस कार्य हेतु नगर निगम की एक टीम अलग से रखी गयी। गुमशुदा बच्चो को परिजनों के सुपुर्द करते समय निगम कर्मचारियों द्वारा बच्चे के साथ परिजन का फोटो लेकर फिर बच्चे को सोपा गया।

Hariyali Amavas Mela

सफाई हेतु लगाए अतिरिक्त कार्मिक

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मेले की समुचित सफाई व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को विशेष निर्देश दिए गए। मेला स्थल पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्त कर समय-समय पर सफाई करवाई गई ,साथ ही रविवार रात्रि को संपूर्ण मेला स्थल को साफ करवाकर कचरा संग्रहण वाहनों से कचरा हटाया गया।

hariyali amavas mela

व्यवस्था में रहे मौजूद

निगम की तरफ से हरियाली अमावस्या मेला की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के साथ निगम उपायुक्त दिनेश मंडोवरा, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी,राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा, कार्मिक विनोद अग्रवाल, जितेंद्र मेघवाल, प्रदीप वैष्णव, घनश्याम गमेती आदि मुस्तैदी से डटे रहे।

Hariyali Amavas Mela

ahriyali Amavas mela

hariyali Amavas Mela

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal