हरियाली अमावस्या के मेले में नज़र आया उत्साह

मेले में डॉलर चकरी का आनंद उठाएं चटपटे व्यंजनों के चटकारे भी लगाएं इसके साथ ही जमकर खरीददारी भी की

 | 
hARIYALI aMAVASYA MELA

उदयपुर 17 जुलाई 2023 । लेकसिटी में आज हरियाली अमावस्या का मेला मनाया जा रहा है। आज शहर के फतहसागर पाल, सहेलियों की बाड़ी, मोती मगरी, सुखाड़िया सर्कल पर मेले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिला मेले का आनंद उठाने पहुंचे।  जहाँ मेलार्थियों का स्वागत बरसात की बूंदो ने भी किया। 

Hariyali Amavasya Mela

मेले में आये लोगो ने डॉलर चकरी का आनंद उठाएं चटपटे व्यंजनों के चटकारे भी लगाएं इसके साथ ही महिलाओं ने जमकर खरीददारी भी की। मेले में खासकर छोटे बच्चों ने खिलौने की मांग की तो उनके साथ आए परिजनों ने उनकी इच्छा पूरी की। 

hariyali amavasya mela

मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की भी खास इंतजाम किए गए। इसके साथ ही नगर निगम की टीम की भी विशेष मुस्तैद नजर आई। आपको बता दें कि मेले के पहले दिन पुरुष और महिलाओं का मेला रहता है और कल 18 जुलाई को केवल महिलाओं को मेले में प्रवेश दिया जाएगा। 

hariyali Amavasya mela

 

hariyali amavasya mela

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News