शहर की आधी आबादी ने जमकर उठाया हरियाली अमावस्या मेले का मज़ा
लहरिया प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
उदयपुर 25 जुलाई। उदयपुर शहर के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों पर शुक्रवार को महिलाओें का राज रहा। मौका था हरियाली अमावस्या पर आयोजित होने वाले पारम्परिक मेले का। मेले के दूसरे दिन पुरूषों के प्रवेश पर रोक रहती है और यहा आने वाली महिलाएं मेले का जमकर लुफ्त उठाती है। रियासत काल से चली आ रही इस मेले की परम्परा आज तक जारी है। लेकसिटी में ऐसा मेला, जहां पुरुषों की नो एंट्री रहती है और मेले में हर ओर केवल दिखाई देती है तो आधी आबादी, वर्षों पहले शुरू हुई परम्परा आज भी अनवरत जारी है। मेवाड के महाराणा फ़तह सिंह ने परम्परागत रूप से इस मेले की शुरुआत की थी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर आयोजित किए गए मेले में दूसरे दिन सभी महिलाएं रंग बिरंगे परिधान पहनकर, सज धजकर मेले का मजा लेने के लिए पहुंची। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओ ने जमकर खरीददारी करते हुए मेले का मजा लिया। साथ ही खाने पीने की दुकानों पर बन रही चाट-पकोड़ी मालपुए, और सुहावने मौसम में कुल्फी के भी मजे लिए। इस दिन महिलाओ को सुरक्षित वातावरण में किसी का कोई भय नहीं होता है, सुरक्षा के पूरे इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किए गए, हरियाली अमावस्या के मौके पर 2 दिन तक उदयपुर की विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील से लेकर सहेलियों की बाड़ी तक 5 किलोमीटर की परिधि में इस मेले का आयोजन किया जाता है। यहाँ आने वाले मेलार्थियो के आनंद को दुगुना करने के लिए मेले के बीच ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर विभिन्न मन मोहक प्रस्तुतियां दी गयी। मेले में महिलाओ के लिए साज-श्रंगार के लिए कई स्टाल्स पर श्रंगार की वस्तुएं उपलब्ध रहती है, तो वहीँ बच्चों के लिए भी कई दुकानों पर लगे हुए खिलोने बालमन को आकर्षित करते है। मेले में आने वाले लोगो को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है यहाँ लगी डोलर, और चक्कारियां, जो हर मेले की जान होती है। ऊँची ऊँची डोलर में बैठकर डर के साथ ही मनोरंजन का लुत्फ लेने के लिए महिलाये कतार लगाकर खडी रहती है। यहां आनी वाली महिलाए पुरूषों के नहीं होने से वे सहज और आजाद महसुस करती है।
इस मेले को लेकर नगर निगम के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए खासी व्यवस्थांए की गयी ताकि किसी को कोई दिक्कत नही आये। पूरे मेले पर पुलिस की ओर से पैनी नजर रखी गयी। मेले को अलग-अलग गेट पर पुरूषो को अंदर घुसने ही नही दिया गया। सुरक्षा के लिए सादा वस्त्र धारी और महिला कांस्टेबल को यहां तैनात किया गया।
पहली बार महिला सफाई कर्मचारियों, शहर की आम महिलाओं के लिए आयोजित हुई लहरियां प्रतियोगिता
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार हरियाली अमावस्या मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को नगर निगम द्वारा लहरिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निगम की 33 महिला सफाई कर्मचारियों एवं शहर की आम महिला ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रोमांचित हुए मुकाबले में को पूजा ताराचंद को प्रथम घोषित किया गया, द्वितीय स्थान पर पुष्पा धीरज व तृतीय स्थान अंजना हरीश रही। सभी विजेताओं को नगर निगम उपायुक्त दिनेश कुमार मंडोवरा ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लहरिया प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का निर्णय शशिबाला सिंह, श्रद्धा जैन, सूचित कोठारी द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को चार चरण में सफल होने पर चयनित किया गया। निर्णायक द्वारा प्रतिभागियों की वेषभूषा, आभूषण, श्रृंगार, पहनावे की शैली आदि को परख कर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान हेतु चयन किया गया।
सफाई व्यवस्था का रखा पूरा ध्यान, लगाए अतिरिक्त कर्मचारी।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दो दिवसीय हरियाली अमावस्या मेले में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया। मेले में सुचारू सफाई व्यवस्था के लिए दिन में 92 कर्मचारी व रात्रि में 50 कर्मचारियों को अतिरिक्त रूप से लगाया गया। मेले में सफाई एवं आपत्तिजनक वस्तुओ को लेकर सभी कर्मचारियों के विशेष निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था हेतु दो दिन तक लगातार स्वास्थ अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली ,सुभाष शर्मा ने मोर्चा संभाला।
गुम हुए बच्चो को फिर मिलवाया परिजनों से
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगम ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सहायता के साथ साथ महिला होमगार्ड जवानों का भी विशेष तौर पर सहयोग लिया गया। राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर के अनुसार मेले में 61बिछड़े बच्चो को फिर से परिजनों से मिलाया गया, इस कार्य हेतु दूसरे दिन भी निगम की एक टीम अलग से रखी गयी व कल की भांति गुमसुद बच्चो को परिजनों के सुपुर्द करते हुए निगम कर्मचारियों द्वारा बच्चे के साथ परिजन का फोटो लेकर फिर ही बच्चे को सोपा गया।
पारंपरिक गानों पर महिलाओं ने लगाए ठुमके
हरियाली अमावस्या के मेले में दूसरे दिन आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर की महिला ने भी जमकर ठुमके लगाते हुए डांस किया। महिलाओं ने जी भर कर राजस्थानी एवं संगीत गानों पर डांस करते हुए खूब मनोरंजन किया।
पुलिस बैंड ने मचाया धमाल।
हरियाली अमावस्या के मेले में दूसरे दिन पुलिस बैंड द्वारा अपनी उम्दा प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गई। 11 जवानों के ग्रुप द्वारा राजस्थानी एवं देशभक्ति गीतो के माध्यम से मेलार्थियों का मनोरंजन किया।
व्यवस्था में रहे मौजूद
सोमवार को हरियाली अमावस्या मेला की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा, कनिष्ठ लिपिक प्रदीप वैष्णव, जितेंद्र मेघवाल, घनश्याम गमेती आदि मुस्तैदी से डटे रहे।c
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
