उदयपुर में धूमधाम से मनाई होली

सिटी पैलेस में सादगी से मनाया होलिका दहन महोत्सव 

 | 
holi in udaipur

उदयपुर 7 मार्च 2023 । लेकसिटी में रंगोत्सव का तेवहार धूमधाम से मनाया गया। कल शाम से लेकर देर रात  शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन के बाद आज सुबह पूरा शहर रंगो से सराबोर नज़र आया। 

शहर के जगदीश और घंटाघर में परम्परागत तरीके से होली खेली गई जहाँ युवाओ का हुजूम उमड़ पड़ा।  लोगो ने एक दूसरे को रंग लगाकर और पानी से एक दूजे को भिगोकर होली खेली जहाँ देशी के साथ साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी जानकर होली खेली।   

holi

सिटी पैलेस में सादगी से मनाया होलिका दहन महोत्सव 

वहीँ मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने सोमवार को होलिका दहन महोत्सव परंपरानुसार सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में मनाया पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधि-विधान और रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन की प्राचीनकार्ल से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन किया। सिटी पैलेस में इस बार होलिका दहन महोत्सव सादगी के साथ मनाया गया।

holi in udaipur

क्योंकि हाल ही में पूर्व राजपरिवार के धर्म गुरु तृतीय गृहाधीश कांकरोली के गोस्वामी व्रजेश कुमार महाराज का देवलोक गमन हो गया हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि उनकी सपरिवार धर्मगुरु गोस्वामी महाराज के प्रति अथाह श्रद्धा-आस्था है इसलिए होलिका दहन महोत्सव की इस बार सिर्फ परंपराएं अदा की गई। बता दें, प्रतिवर्ष माणक चौक में होने वाले इस शाही होलिका महोत्सव को देखने के लिए देश-दुनिया के पर्यटक आते हैं। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News