आज दुसरे दिन पुलिस लाइन में खेली गई होली

आई जी एसपी ने जवानो के साथ मिलकर मनाई होली

 | 
holi at police line udaipur

उदयपुर 8 मार्च 2023 । धुलंडी के दुसरे दिन आज पुलिस लाइन में उदयपुर पुलिस के जवानो ने जमकर होली खेली। जिनमे उदयपुर संभाग के आईजी , एसपी समेत सभी आला अधिकारियों ने पुलिस के जवानो के होली के रंग में रंगे नज़र आए। 

holi at police line udaipur

आज सुबह ही उदयपुर संभाग के आईजी अजयपाल लाम्बा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, एडीएसपी चंद्रशील ठाकुर, शिप्रा राजावत समेत सभी थानाधिकारियों और समस्त उदयपुर पुलिस के जवानो के साथ मिलकर होली का रंग जमाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाए दी।  

holi at police line udaipur

डूंगरपुर जिले में होली के त्यौहार पर लोगो की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने आज बुधवार को जमकर होली खेली। पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम में एसपी से लेकर पुलिस के जवान फिल्मी गीतों तथा ढोल कुंडी की थाप पर खुब नाचे। रंग गुलाल लगाया और होली का लुत्फ उठाया। पुलिस लाइन में एसपी कुंदन कंवरिया, एएसपी सुरेश सामरिया की मौजूदगी में होली खेली गई। एसपी से लेकर जवानों ने सभी को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डीजे पर बज रहे फिल्मी गानों तथा ढोल कुंडी की थाप के साथ जमकर गैर नृत्य किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एसपी कुंदन कंवरिया को कंधो पर उठा लिया और खूब नाचे। वहीं एसपी कुंदन कंवरिया ने फिल्मी गीतों पर पुलिस जवानों के साथ जमकर ठुमके लगाए। अपने कप्तान को डांस करता देख महिला पुलिसकर्मी भी अपने-आप को रोक नही पाई और हवा में गुलाल उड़ाते हुए खूब नृत्य किया। पुलिस लाइन की तरह जिले के सभी थानों में भी होली खेली गई। थानाधिकारीयो के साथ ही पुलिस के जवानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का पूरा मजा लिया। 

holi at police line udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News