सिटी पैलेस में परम्परागत विधि-विधान से हुआ होलिका रोपण

ठीक एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा

 | 
holika ropan

उदयपुर 13 फरवरी 2025 । मेवाड़ की परम्परानुसार बीते कल माघ माह की पूर्णिमा को सिटी पैलेस उदयपुर के ऐतिहासिक माणक चौक में धर्मसभा के सदस्यों व पुरोहित जी की उपस्थिति में विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ होलिका रोपण किया गया।

इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि मेवाड़ के प्रमुख त्योहारों में होलिका उत्सव का विशेष महत्व रहता है। 

होलिका रोपण से ही मंदिरों में फागोत्सव का शुभारम्भ हो जाता है। इसके साथ ही मंदिरों में ठाकुरजी के सम्मुख फागन के गीत सुनाये जाते हैं और आज से ठीक एक माह बाद फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News