हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति मिलजुल कर कार्य करने की है- श्री अरूण मिश्रा

 | 
HZL

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारतीय गणतंत्र के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण मिश्रा ने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिती में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिलजुल कर कार्य करना, संस्कृति को बनाये रखना एवं संस्कृति का सम्मान करना हिन्दुस्तान जिंक की संस्कृति रही है। एक उत्कृष्ट नागरिक की पहचान समपर्ण भावना, अथक प्रयास एवं कर्तव्यनिष्ठा है और यह सभी हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वयं को लकीर खींचनी पड़ती है और उसी के अनुरूप कार्य को अंजाम दिया जाता है तभी सफलता हासिल होती है।

इस अवसर पर श्री अरूण मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक के विकास एवं प्रगति में सभी पूर्व कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कर्मचारियों की एकता एवं आपस में साथ मिलकर कार्य करने के परिणामस्वरूप ही आज कंपनी नयी ऊंचाइयों के साथ कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हिन्दुस्तान जिंक का इतिहास चुनौतिपूर्ण रहा है। आज हिंदुस्तान जिंक विश्व की सबसे बड़ी एवं भारत की एकमात्र जस्ता, सीसा एवं चांदी की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कंपनी की सभी इकाइयों में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास से मनाया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News