प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के जयकारों से गूंज उठी लेकसिटी

धूमधाम से मनाया भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव, शहर में निकली भव्य शोभायात्रा 

 | 
rishabhdev jayanti

उदयपुर 2 अप्रैल 2024। सकल जैन समाज के अग्रणी संगठन श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म जयन्ती महोत्सव "प्रथमेश 2024" पर भव्य शोभायात्रा एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन बुधवार को धूमधाम से हुआ। उप नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले समाजजन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन कर बाद में टाउन हॉल से निकलने वाली मुख्य रैली में शामिल हुए।  

जैसे ही शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से रवाना हुई भगवान केसरिया नाथ के जयकारें गुंज उठे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान ऋषभदेव एवं आचार्य विद्याससागर की जीवनी एवं कतृव्यों पर विभिन्न संगठनों द्वारा बनाई गई झांकियां रही।  शोभायात्रा में अहिंसा का संदेश देते हुए पैदल चलते हुए एकता का संदेश देते हुए जैन समाज के अनैकों संगठन शामिल हुए। शोभायात्रा में युवक-यवुतियों द्वारा 1151 से अधिक दुपहिया भव्य वाहन रैली निकाली गई। 

शोभायात्रा में सभी पुरूष श्वेत परिधान एवं महिलाएं केसरिया परिधान में तीन-तीन की कतार में भगवान के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सकल जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

संस्थान के संरक्षक पारस जैन सिंघवी एवं अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन मालवी ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे नगर निगम प्रांगण टाऊनहॉल से विशाल शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें मुनिश्री अनुचरण सागर, आर्यिका नमनश्री एवं आर्यिकाश्री विनयप्रभा माताजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में भगवान ऋषभदेव एवं आचार्य विद्यासागर के जीवनी पर आधारित अलग-अलग झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News