महेश नवमी: भगवान महेश की शोभायात्रा में निकला माहेश्वरी समाज

रक्तदान शिविर, महारुद्राभिषेक, महाआरती, महाप्रसादी का आयोजन

 | 
Mahesh Navami

उदयपुर। महेश नवमी के अवसर पर नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की और से भव्य शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, महारुद्राभिषेक, महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

संगठन के अध्यक्ष आशीष अजमेरा ने बताया की तीज का चौक स्थित सेवा सदन से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा और झाँकिया निकाली गई। शोभायात्रा देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर,आरएमवी रोड, कालाजी - गौराजी से होकर गुलाब बाग रोड स्थित हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला पहुंची।

Mahesh Navami

शोभायात्रा संयोजक भरत बाहेती और कल्पेश लड्ढ़ा ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे गजराज की सवारी, हाथ मे धर्म पताका थामे अश्वारूढ़ होकर केसरिया साफा पहने समाजजन, जिसके बाद केसरिया साड़ी ओर साफे में समाज की महिलाएं शोभायात्रा के आकर्षण को बढ़ा रही थी। इसके साथ ही समाज के युवा और वरिष्ठ जन श्वेत वस्त्र धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

1008 दीपक से हुई महाआरती

महाआरती संयोजक हर्ष तोषनीवाल और प्रतीक देवपुरा ने बताया कि शोभायात्रा के हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला पहुंचने के बाद सम्पूर्ण समाजजनों ने भगवान महेश की 1008 दीपक से महाआरती की, जिसके बाद आयोजित महाप्रसादी का समाज के हजारों लोगों ने लाभ लिया।

Mahesh Navami

झांकियों में नजर आये शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण

शोभायात्रा मे समाजजन जहा भगवान महेश के भजनों पर नाचते और झूमते रहे वही समाज के किशोर एवं युवाओं द्वारा हिन्दु देवी देवताओं पर बनाई गई भव्य झाँकिया आकर्षण का केन्द्र रही। पालकी मे ठाकुर जी का चारभुजा स्वरूप, शिव परिवार, राम परिवार सहीत राधा- कृष्ण, भोलेनाथ व अन्य झांकिया शामिल रही।

Mahesh Navami

सुबह हुआ महाशिवाभिषेक,117 यूनिट रक्तदान

संगठन के सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि श्री जानकीराय मंदिर धानमंडी में अभिषेककर्ता सुरेश सोमानी और राधेश्याम तोषनीवाल परिवार द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान महेश का महाशिवाभिेषेक किया गया। सुबह श्री कृष्ण कुमार काबरा स्मृति न्यास के सौजन्य से महेश सेवा संस्थान द्वारा श्री माहेश्वरी भवन श्रीनाथ मार्ग पर 28वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमे 117 युनिट रक्त संग्रहण हुआ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News