लॉक डाउन के बाद मकर संक्रांति पहला ऐसा त्यौहार जिस पर कोरोना का साया नहीं पड़ा

सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए इस पर्व को मकर संक्राति का पर्व कहा जाता है लॉकडाउन के बाद पहला त्यौहार जिस पर कोरोना का साया कम

 | 

लेकसिटी में दान पुण्य कर मनाया गया मकर संक्राति का पर्व

कोरोना का साया सभी त्यौहारों पर रहा है। लॉकडाउन के बाद मकर संक्राति पहला त्यौहार ने जिस पर कोरोना का साया कम देखने को मिला है। लॉकडाउन के बाद भी त्यौहारों पर कोरोना के बढ़ते मामले लगातार बढ़ रहे थे। कोरोना ने ईद, दशहरा, दिपावली, क्रिसमस सभी त्यौहारों को फीका कर दिया था। लेकिन मकर संक्राति पर कोरोना के मामलों में कमी हुई है।

राजस्थान में मकर संक्राति पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया जाता है। उदयपुर के लोगों में पंतगबाजी का जोश कभी कम नहीं होगा। 2021 के पहले पर्व मकर संक्रांति को जिस उत्साह और जोश से लोग मना रहे हैं उसे देख यह तय है कि आने वाला वक्त फिर पहले जैसा होगा। संक्राति के पर्व पर गलियों में सितोलिया खेला गया और छतों पर पतंग उड़ाई गई।

वहीं मंदिरों में भी यह पर्व धूम-धाम से मनाया गया। साथ ही लोगों ने दान पुण्य भी किया। इस पर्व को मकर संक्राति का पर्व इसलिए कहा जाता है क्योंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है इसलिए मकर संक्राति कहा जाता है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News