मन्नत वाले राजा ने 1.55 करोड़ की आंगी व स्वर्णाभूषणों में दिये दर्शन
भक्तों की लगी भीड़
उदयपुर 5 सितंबर 2025। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से स्थापित किये गये धानमण्डी-मार्शल चौराहा स्थित मन्नत वाले राजा बप्पा ने आज भक्तों को 1 करोड़ 55 लाख रूपयें व स्वर्णाभूषणों के साथ भक्तों को दर्शन दिये।
मंडल संचालक विशाल जैन ने बताया कि दर्शन खुलते ही गणपति बप्पा मोरिया....,सहित अनेक नारों से क्षेत्र गूंज उठा। बप्पा की मनोहारी झांकी ने सभी को मोहित कर दिया। बप्पा को मोबाईल में कैद करने वालों तांता लग गया लेकिन व्यवस्थापकों व पुलिस ने सभी को नित्रंयण में रख कर सभी भक्तों को दर्शन करने का अवसर दिया।

भीड़ का यह आलम था कि भक्तों की कतार सुरजपोल अस्थल मंदिर से लाईन लगी हुई थी। मन्नत वाले राजा को 500,200,100,व 50 रुपयों को नोटों की आंगी से सजाया गया। बप्पा के साईड में नोटों की माला लगायी गयी। बप्पा की दोनों पत्नियों रिद्धी एवं सिद्धी को भी नोटो की माला पहनायी गयी। दर्शन खुलते ही भक्तों ने बप्पा को चंवर ढुलाये। बप्पा को को विशेष व्यंजनों को भोग धराया गया।
यह रकम कार्यकर्ताओं ने एकत्रित की है, जिसे कल वापस कर दी जायेगी। इस साल पुनःमेवाड़ की सबसे बड़ी 1.55 लाख के नोटों का श्रृंगार और साथ ही बप्पा को सोने के आभूषणों का भव्य श्रृंगार किया गया।

मन्नत वाले राजा को इस आंगी के साथ ही सोने के आभूषण से बप्पा का भव्य श्रृंगार किया जायेगा और विशेष व्यंजन का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को दर्शन करने में परेशानी नहीं हो, इसके लिये बप्पा के सामनें एक विशाल मंच बनाया गया जहां से भक्तों ने दर्शन किये।
#MannatWaleRaja #UdaipurGanpati #GaneshUtsav2025 #UdaipurNews #MewarGanpati #GanpatiBappaMorya #MannatWaleRajaDarshan #UdaipurTimes
