Pics: Mahaveer Jayanti Shobhayatra
महावीर जयंती जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वे तीर्थकर थे। कई जगह महावीर जयंती को महावीर स्वामी जन्म कल्याणक भी कहा जाता है। भगवान महावीर स्वामी के जनमोत्स्व पर आज उदयपुर के सम्पूर्ण जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शहर के टाउन हाल से शुरू हुई जो उदयपुर के विभिन्न मार्गो सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मुख़र्जी चौक, भामाशाह मार्किट, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हाथीपोल और दिल्ली गेट से होते हुए पुनः टाउन हाल पर सम्पन्न हुई।
महावीर जयंती जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वे तीर्थकर थे। कई जगह महावीर जयंती को महावीर स्वामी जन्म कल्याणक भी कहा जाता है। हिन्दु पंचांग की मानें तो चैत्र मास के 13वें दिन भगवान महावीर ने जन्म लिया था। ऐसा कहा जाता है कि जैन मान्यताओं के अनुसार उनका जन्म बिहार के कुंडलपुर के राज परिवार में हुआ था । भगवान महावीर का बचपन का नाम ‘वर्धमान’ था। ऐसा कहा जाता है कि इन्होंने 30 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और दीक्षा लेने के बाद 12 साल तपस्या की।
भगवान महावीर स्वामी के जनमोत्स्व पर आज उदयपुर के सम्पूर्ण जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा शहर के टाउन हाल से शुरू हुई जो उदयपुर के विभिन्न मार्गो सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मुख़र्जी चौक, भामाशाह मार्किट, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हाथीपोल और दिल्ली गेट से होते हुए पुनः टाउन हाल पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में सबसे आगे युवाओ की बाइक रैली थी और आकर्षण का केंद्र युवतियों की बाइक रैली थी। जिनमे युवाओ और युवतियों का उत्साह चरम सीमा पर था। शोभायात्रा में भगवान् महावीर के सन्देश और जयकारे लगाते हुए समाज के सभी वर्ग पुरुष, महिलाए, बच्चे और वृद्धजन भी शामिल थे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फ़ूड वेस्टेज न करने के सन्देश, दहेज़ हत्या और कन्या भ्रूण हत्या रोकने और भगवन महावीर के अहिंसा के सन्देश देने वाली झांकिया भी शामिल थी।

