पंजाबी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

ढोल की थाप पर सभी सदस्य जम कर नाचे

 | 
lohdi

उदयपुर 14 जनवरी 2025 । पंजाबी समाज की ओर से लोहड़ी पर्व के अवसर पर न्यू भूपालपुरा स्थित हिमालय ग्रीन में ढोल नगाड़े के साथ लोहरी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज के वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं ने इस अवसर पर पंजाबी परंपरा के गीत गा कर लोहड़ी पर्व मनाया।

समाज के अध्यक्ष संजीव तलवार एवं  डॉ.जितेंद्र  बहल ने बताया कि सभी महिला पुरुष एक दूसरे के गले मिल कर लोहड़ी पर्व की बधाई दी। लोहड़ी में नई रबी की फसल की  सभी पंजाबी सदस्यों ने सामूहिक रूप से मूंगफली, तिल्ली की मीठी गोलियों की अग्नि में आहुति दी। इसके बाद महिलाओं ने लोहड़ी के चारों ओर चक्कर लगाए। 

वैदिक मंत्रों के साथ इस आयोजन की शुरुआत हुई।  मंत्रों के साथ लोहड़ी प्रज्वलित की। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने इस अवसर पर सदाबहार फिल्मी गीतो की शानदार प्रस्तुति दी। ढोल की थाप पर सभी सदस्य जम कर नाचे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News