सैयदना साहब की सालगिरह गुरुवार को हषोल्लास से मनाई गई

स्थानीय मुफद्दल मोहल्ले की फ़ैज़ ए मवाईद ए बुरहानी के द्वारा थाली, टिफिन वितरण हेतु रिक्शा का उद्घाटन किया गया

 | 
syedna

उदयपुर 25 नवंबर 2021। शिया दाउदी बोहरा समाज के रुहानी पेशवा मुकद्दस सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 111वीं एवं 53 वें दाई उल मुतलक़ सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 78 वीं सालगिरह गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ से मनाई गई।

समाज प्रवक्ता डॉ बी मूमिन ने बताया कि इस अवसर पर स्थानीय मोईयदपुरा मस्जिद, फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, नीमच खेड़ा, मुल्ला तलाई मस्जिद, सैयदी खानजीपीर स्थित लुकमानी मस्जिद में खुशी की मजलिस आयोजित हुई साथ ही सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की वायज का ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग सुनाई गई। 

fmb

डॉ बी मूमिन ने बताया कि स्थानीय मुफद्दल मोहल्ले की फ़ैज़ ए मवाईद ए बुरहानी के द्वारा थाली, टिफिन वितरण हेतु रिक्शा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मस्जिदों एवं घरों पर विद्युत सज्जा की गई ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News