जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ शहर

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ शहर

अस्थल मंदिर पर होगी आधीरात को होगी महाआरती

 
JANMASHTMI

अस्थल मंदिर पर होगी आधीरात को होगी महाआरती

उदयपुर 30 अगस्त 2021 । आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर पूरा शहर कृष्णमय हो गया। जहाँ जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के अस्थल मंदिर पर भव्य सजावट की गई है। वहीँ आज रात को मंदिरो में आरती पूजा के कार्यक्रम आयोजित होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के चलते इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह मंदिरो में भक्त इतनी बड़ी संख्या में एकत्र नहीं हो पाए।   

राधे कृष्ण फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित

fancy dress

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को 100 फीट, शोभागपुरा रोड स्थित जय भवानी वड़ापाव पर राधे कृष्ण फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे मुन्हें बच्चे राधा कृष्ण के गेटअप में आए और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तहत तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस दिन यहां कृष्ष्ण जन्माष्टमी भी मनाई गई।
 

janmashtmi

सूक्ष्म शिल्पकार चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने चॉक से भगवान श्रीकृष्ण झूला व सूक्ष्म चित्रनुमा आकृति की लघु पुस्तिका बनायी

janmashtmi

प्रदेश में जहा जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह का माहौल  है वही उदयपुर के सूक्ष्म शिल्पकार चन्द्र प्रकाश चित्तौड़ा ने चॉक से भगवान श्रीकृष्ण झूला व सूक्ष्म चित्रनुमा आकृति की लघु पुस्तिका बनायी है।  जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के हर रुप को दर्शाया गया है

उदयपुर  यूनिवर्सिटी रोड पर रहने वाले शिल्पकार चित्तौड़ा ने जन्माष्टमी के पर्व पर अनोखी कला का हुनर दिखाया है जिसमें चित्तौड़ा ने चॉक से भगवान श्रीकृष्ण झूला बनाया है और उसमें कृष्ण को झूला झूलते हुये दिखाया। इतना ही नही सूक्ष्म शिल्पकार चित्तौड़ा ने अपनी कला से चटकीले रगों से रंगकर चावल की मटकी भी बनाई। औऱ 2100 बार हस्तलिखित  हरे कृष्ण सूक्ष्म लघु पुस्तिका बनायी। 

जिसमें कृष्ण के बाल रूप,  माखन चोर रूप और महाभारत के स्वरूप का विवरण दिखाया गया है। इस लघु पुस्तिका की ऊंचाई 6 इंच व चौड़ाई 2 इंच है। चित्तौड़ा ने बताया कि लोगों में भगवान कृष्ण और सुदामा जैसे प्रेम की भावना बनी रही रहे। औऱ एक दूसरे के प्रति आदर की भावना मजबूत हो। इसी उद्देश्य को लेकर यह सूक्ष्म पुस्तिका व चॉक झूला निर्माण किया है ताकि लोगों में आपसी प्रेम व सद्भावना कायम हो सके।

janmashtmi

साध्वी प्रियदर्शनी श्री की निश्रा में मनाया जन्माष्टटमी पर्व

श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान ने आज देवेन्द्र धाम में चातुर्मासरत साध्वी प्रियदर्शनाश्री,साध्ची विचक्षणाश्री आदि ठाणा-7 की निश्रा में आज जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के अनेक महिला मण्डलों की सदस्याआंे ने नृत्य नाअिका एवं गीतों की प्रस्तुति दी। 60 नन्हें-नन्हें बच्चों राधा-कृष्ण बनकर प्रस्तुति दी और सभी बच्चों को पुरूस्कृत किया गया।

कला आश्रम में ऑनलाइन कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

सोमवार को कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

janmashtmi

कार्यक्रम की शुरूआत काॅलेज की छात्राओं मनस्वी चौहान, नेरीत्या, मिशिका, दृष्टि, यालिनी द्वारा कृष्ण वन्दन आरती व शंखनाद की गूंज के साथ हुई। सोलो गायन में प्रियंका बजाज ने मधुराष्ट्रकम, मितुला पाण्डे ने कान्हा मैं तोसे हारी......, आध्या गुप्ता ने कान्हा माने ना....., मनस्वी चौहान ने अच्युतम केशवम......., मधुरम खत्री ने अच्युतम केशवम......, आन्या पारख ने महाभारत टाइटल सोंग....., देवयानी साहू ने राधा कैसे ना जले....., अदा जैन ने मुरली मनोहर मोहन मुरारी...... गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

सीनियर ग्रुप में छात्रा प्रियंका बजाज, मितुला पाण्डे, अदा जैन, प्रिशा गांधी, गीतांजली राणा ने शुद्ध कत्थक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी। मान्या हाउा व माही चपलोत ने राजस्थानी चरी नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी। सत्य संदेश पर छात्रा हिरल, हुविक्शा, तन्वी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जूनियर शुद्ध कत्थक नृत्य डाॅ. लीना दवे, गौरी दवे, साक्षी श्रीमाली, अंजना राव आदि ने शुद्ध कत्थक नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी ने एक साथ सत्संग प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम का समापन कृष्ण की आरती के साथ किया गया। 

इस कार्यक्रम में कला आश्रम काॅलेज ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स के सभी स्टाफगण का भरपूर सहयोग रहा। तकनीकी सहायक मधुरम खत्री का सहयोग रहा एवं अपने गायन की मनमोहक प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सुश्री प्रतिमा हरगुनानी द्वारा किया गया। काॅलेज के छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। 


 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web