दिवाली 2025: रोशनी, आतिशबाज़ी और भव्य सजावट से जगमगाया शहर


दिवाली 2025: रोशनी, आतिशबाज़ी और भव्य सजावट से जगमगाया शहर

[Photos] में जानिए कैसे मनाई गई उदयपुर में दिवाली की रात

 
udaipur-diwali-celebration-2025

उदयपुर 21 अक्टूबर 2025। देश का प्रमुख त्यौहार दीपों का पर्व दिवाली का त्यौहार कल 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया।

udaipur-diwali-celebration-2025

इस अवसर पर UDA और नगर निगम ने जहाँ सावर्जनिक स्थलों पर रोशनी की बल्कि टेंट व्यवसायियों ने शहर के सभी चौराहो पर अद्भुत सजावट की वहीँ लोगो ने अपने अपने  घरो और दुकानों में लक्ष्मी पूजा की। 

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

अमावस्या के अंधकार को दूर करने करने के लिए घरो और शहर के प्रमुख बाज़ारो में दीपक और बाज़ारो को रंग बिरंगी रोशनी की गयी। एक तरफ रात 8 बजे बाद दिवाली का जश्न मनाने शहर के प्रमुख बाज़ारो में रोशनी निहारने पहुंचे वहीँ पूरी रात शहर में आतिशबाज़ी की गूँज सुनाई दी। 

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

14 वर्ष का वनवास समाप्त कर और लंका विजय के पश्चात् भगवान श्री राम के आयोध्या लौटने के उपलक्ष में मनाया जाने वाला सदियों पुराना यह पर्व भारत का प्रमुख पर्व है।

udaipur-diwali-celebration-2025

इस पर्व पर न सिर्फ श्री राम, सीता और लक्ष्मण की पूजा की जाती है। बल्कि मान्यताओं के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी जी और प्रथम पूज्य गणेश जी की भी पूजा आराधना की जाती है।  

udaipur-diwali-celebration-2025

इस अवसर पर शहर के बापू बाजार, अस्थल मंदिर, जगदीश मंदिर, नेहरू बाजार, घंटाघर क्षेत्र के बाज़ारो में रोशनी निहारने लोग बाज़ारो में पहुंचे।

udaipur-diwali-celebration-2025

लोगो ने नगर निगम प्रांगण में चल रहे मेले में भी डॉलर, चकरी और झूलो का आनंद लिया।  

udaipur-diwali-celebration-2025

बापू बाजार और अश्विनी बाजार व्यापार संघो द्वारा कई जगह स्टेज प्रोग्राम भी आयोजित किये गए जिसका लोगो ने भरपूर आनंद उठाया। 

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

udaipur-diwali-celebration-2025

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal