रंगो से सराबोर हुआ उदयपुर


रंगो से सराबोर हुआ उदयपुर

होली का जश्न धूमधाम से मनाया गया

 
Holi

उदयपुर 14 मार्च 2025 । झीलों की नगरी में होली धुलंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के मध्य  स्थित मशहूर धार्मिक एवं ऐतिहासिक जगदीश चौक में होली का जश्न धूमधाम से मनाया गया।  जहाँ न सिर्फ स्थानीय युवक युवतियां बल्कि देश विदेश के पर्यटकों ने होली धुलंडी की जमकर मस्ती की। 

mannalal rawat
सांसद मन्नालाल रावत ने ढोल बजाकर स्टाफ और कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 5 निवास पर मनाई होली

गुरुवार की रात को शहर के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया। पारंपरिक होलिका दीपन महोत्सव सिटी पैलेस के एतिहासिक माणक चौक प्रांगण में हुआ। मेवाड़ राजघराने ने होलिका दीपन महोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीनकाल से चली आ रही ऐतिहासिक धार्मिक-सामाजिक परंपराओं का भक्ति-भाव के साथ निवर्हन किया। 

holi

इस बीच होली पर्व के दिन ही रमजान का जुमा होने से पुलिस ने उदयपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सेंसेटिव इलाकों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

महिला सुरक्षा के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि होली-धुलंडी और धुलंडी पर ही जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के हर थाना क्षेत्र में दो-दो सेंसेटिव जोन हैं। इन जोन में 130 प्वाइंटों पर 300 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। संबंधित थानों से इनकी मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

holi

महिला पेट्रोलिंग टीम और कालिका टीम में अभी 20 महिला जवान हैं। इन्हें 100 कर दिया गया है। ये महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ पर तुरंत एक्शन लेंगी। ये अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है।

Holi

Image Credit By Lakhan Sharma
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal