76वे गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का साक्षी बना उदयपुर
उदयपुर 26 जनवरी 2025। शहर के महाराणा भूपाल स्टेडियम (गाँधी ग्राउंड) में गरिमामय ढंग से 76वे गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। समारोह में माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने ध्वजारोहण किया वहीँ समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर ली मार्चपास्ट की सलामी दी गई ।

एडीजी सचिन मित्तल और एस सेंगाथीर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा, 12 अधिकारियों कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया ।

लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीयता और सांस्कृतिक वैभव से सराबोर प्रस्तुतियां देकर मन मोह लिया ।

राजस्थान पुलिस की घुड़सवारी विंग की साहस और शौर्य से भरपूर प्रस्तुति ने भी उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया ।

सेंट्रल पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने भी आनंदित किया
झांकियों में दिखी अग्रणी राजस्थान और प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धता की झलक ।

