अवैध देसी कट्टे के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस हथियार को रखने और बेचने वाले के बारे मे कर रही है आरोपी से पूछताछ 

 | 
Illegal Pistol seized accused arrested

 

 

Udaipur Times News, Crime News- उदयपुर 21 सितंबर 2026 -  भुपालपूरा थाना पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को अवैध देसी कट्टे  के साथ गिरफ्तार किया है।  
 
थानाधिकारी भुपालपूरा रतन सिंह  ने इस कार्येवहि को अपनी टीम के साथ अंजाम दिया। थानाधिकारी को डीएसटी टीम के मुखबिर तंत्र से सुचना मिली थी की  सुभाष नगर से हस्तीमाता मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है ,सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मोके पर पहुँच कर जब उस व्यक्ति को पकता और सुकितलाशी ली तोउसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा मिला , पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम  दुर्गेश गमेती उर्फ जानी उम्र 22 वर्ष निवासी डूंगरी फला लकड़वास, प्रतापनगर होना बताया। 

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया व उक्त देशी कट्टा कहां से खरीदा इस सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान जारी है। Udaipur News 

उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये है। इसके तहत  एडिशनल एसपी शहर उमेश ओझा,
व डिप्टो एसपी छवि शर्मा,  सुपरविजन  में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Crime News 

एसपी अमृता दुहन ने कहा की शहर में सभी अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और उनके पकडे जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही उनके खिआफ़ की जाएगी ताकि आने वाले समय शहर में अवैध हथियारों की संख्या में कमी आ सके और अपराध में भी कमी आ सके।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News