मौत का हाईवे बना जयसमंद हाईवे फिर गयी एक जान

जयसमंद और बांसवाड़ा मार्ग पर एक और हादसा, 1 की मौत, 5 घायल
 | 
accident

रठौड़ा पुल पर बाइक और स्कूटी भिड़े 

उदयपुर 1 जनवरी 2022 । जयसमंद हाईवे पर बढ़ते सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज फिर से एक भीषण हादसे ने एक युवक की जान गयी वही अन्य 5 घायल हो गए।  

उदयपुर के सेमारी थाने क्षेत्र में रठौड़ा कल्याणपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गयी। बाइक और स्कूटी सवार लोगो में से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। 

हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को सेमारी अस्पताल पहुँचाया गया। जबकि मृतक के शव को मोर्चरी में भिजवाया गया यहीं तीन घायलों की हालत गंभीर होने से उदयपुर रेफर किया गया।  

इसी दौरान हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया था जिसकी वजह से करीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से यातायात को व्यवस्थित किया गया। आपको इस जानकारी से अवगत करवा दे की उदयपुर जिले के जयसमंद और बांसवाड़ा मार्ग पर हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है।  

गौरतलब बात यह है की इन हादसों की चपेट में अधिकतर दुपहिया वाहन चालकों के सामने आए हैं। वही इन हादसों में मरने वालों की संख्या और घायलों की संख्या भी अधिक बताई जा रही है। अधिकतर हादसे दुपहिया वाहन चालकों की लापरवाही से दुर्घटना के  कारण बढ़ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मौन है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News