देह व्यापार में लिप्त 5 युवतियों समेत 10 गिरफ्तार

सुखेर थाना पुलिस की कार्यवाही 

 | 
prostitution

उदयपुर 14 जनवरी 2025। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों और विशेष टीम को निर्देश दिए। इन निर्देशों के पालन में एडिशनल एसपी , शहर और डिप्टी एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 

सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह और उनकी टीम ने ने क्षेत्र में मुखबिरों और तकनीकी संसाधनों के माध्यम से आपराधिक सूचनाएं जुटाईं। 

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक होटल पर दबिश दी, जहां पांच युवक और पांच युवतियां अनैतिक देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान जारी है। 

वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस अभियान में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News