अनावश्यक रूप से घूमने पर 10 को किया संस्थागत क्वैरेन्टाइन

रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के नियमो का उल्ल्घंन

 | 

अनावश्यक रूप से घूमने वाले 10 व्यक्तियों को संस्थागत क्वैरेन्टाइन किया गया है

राजस्थान में  कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राजस्थान सरकार ने सम्पूर्ण राज्य में दिनांक 03.05.2021 से 17.05.2021 तक अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के निर्देश जारी कर दिए गए है।  

राजस्थान सरकार के इस निर्णय के बाद जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गयी है प्राप्त निर्देशानुसार अनावश्यक रूप से बाहर घूम रहे व्यक्तियों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नेगटिव आने तक अनावश्यक कर दिया जाएगा।  इन निर्देशों की पलना करते हुए शहर के समस्त थानाधिकारियों ने कार्यवाही की जिसके तहत 10 व्यक्तियों को संस्थागत क्वैरेन्टाइन किया गया।

सूरजपोल पुलिस थाना में 4 लोगो को कार्यवाही करते हुए संस्थागत क्वैरेन्टाइन किया जिनमे उमेश पिता चंद्र निवासी मैन रोड उदियापोल, पुष्कर पिता नाना लाला निवासी देवाली, दुर्ग सिंह पिता उम्मेद सिंह निवासी प्रताप नगर व परमेश्वर व्यास पिता चंद्रप्रकाश व्यास निवासी आसापाल की गली भटियानी चौहट्टा उदयपुर।

हाथीपोल पुलिस थाना में विष्णु पिता गोविन्द कुमावत (24) निवासी  सब्जी मंडी खेरादी वाडा मुखर्जी चौक सूरजपोल।  

खेरोदा पुलिस थाना में भैरुलाल पता भगवती लाल (19 ) निवासी भूतपुरा, डबोक उदयपुर।  उदयलाल पिता चैना राम (19) निवासी उण्डी तलाई वल्ल्भनगर  उदयपुर।  

मावली पुलिस थाना  प्रकाश पिता बिसन (30) निवासी गादोली ढाणी मावली उदयपुर।  बालुदास पिता हीरा दस (40) निवासी मीणा खेड़ा मावली, श्याम लाल पिता हीरा लाल (35) निवासी मावली।   इन सभी व्यक्तियों पर कार्यवाही की गयी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News