11 अवैध ऑटो रिक्शा ज़ब्त, 22 गिरफ्तार

विशेष अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस की कार्यवाही 

 | 
auto rickshaw driver arrest

उदयपुर 15 नवंबर 2022 । उदयपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 11 अवैध रूप से संचालित टेम्पो ज़ब्त किये और चालकों और खलासियों समेत 22 लोगो को गिरफ्तार किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग अभियान के तहत जिन ऑटो रिक्शा चालकों के पास उनके द्वारा संचालित ऑटो रिक्शा के दस्तावेज़ या उनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई और उनके आपराधिक रिकार्ड्स के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 

पुलिस का कहना है की इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। गौरतलब है की आगामी दिनों में G-20 शेरपा मीटिंग आयोजित की जानी है।  जिसको लेकर पुलिस सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न अभियान चला रही है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News