चाकूबाजी मामले में आरोपी के साथ 13 से 14 लोगो पर मामला दर्ज

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया

 | 
stabbing

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के कालाजी गोरा जी इलाके में हुई चाकू बाजी की घटना के बाद देर रात हाथी पोल इलाके में दुकानों और गाड़ियों पर पत्र करने के मामले में पुलिस ने करीब 13 से 14 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 170 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

एसपी उदयपुर योगेश गोयल ने बताया की फिलहाल तो BNSS की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं लेकिन अब जिन लोगों ने गुरुवार रात को रास्ता रोका और पत्थर फेंके उनके खिलाफ भी मामले दर्ज किए जाएँगे साथ ही आरोपी युवक चेतन के खिलाफ भी BNSS की धारा 109 पुरानी धारा IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

गौरतलब हैं की गुरुवार रात करीब 10 बजे हुए घटना में आरोपी युवक ने पीड़ित युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच मोटर साईकल से कट मारने की बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद आरोपी युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला किया जिसमे उसके पीठ पर चोट आई और आरोपी का चाकू उसी के कंधे में फंसा रह गया था।

घटना के बाद हॉस्पीटल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर बाड़ी संख्या में लोगों इकठ्ठा हो गए, और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने, पीड़ित को मुआवजा देने और आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन की मांग भी की। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने हाथीपोल इलाके में कुछ दुकानों और गाड़ियों पर पत्थर भी फेंके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News