13.01 ग्राम MDMA जब्त महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त
Udaipur Times News, Crime News Udaipur,उदयपुर 2 अक्टूबर 2026 - पुलिस थाना प्रतापनगर व डीएसटी से एक संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
घटना का विवरण
पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के दौरान अभियुक्ता पूजा से आरोपी जसवन्त द्वारा कुल 13.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA (मिथाईलीनडाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन) खरीदना पाया गया। जिस पर पुलिस ने मौके से अवैध मादक पदार्थ MDMA को तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार सहित जब्त किया गया। Crime News
इस मामले मे धोबी मोहल्ला, करूकडा, भादसौडा, जिला चितौडगढ निवासी जसवन्त और उसकी 33 वर्षीय साथी पूजा पत्नी नरेश निवासी शिव नगर, दक्षिणी सुन्दरवास (हाल निवासी: हाउसिंग बोर्ड, सी-क्लास कॉलोनी ) के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/22, 8/29 के तहत मामला दर्ज किया गया है । इस अवैध खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही ।