नेशनल हाईवे 27 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

तीन अन्य घायल 

 | 
car

उदयपुर में नेशनल हाइवे 27 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा 3 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार गोगुंदा की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही कार ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में फालना निवासी रामेश्वर लाल, ब्यावर निवासी शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल मोती लाल का अस्पताल में इलाज जारी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों के शवों को उदयपुर अस्पताल की की मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को थाने में रखवाकर कर यातायात शुरू करवाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News